रिबेल श्रद्धानंद पति ने उत्तराखंड के बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कई फैसलों पर उठाये सवाल
रिबेल फाउंडेशन के संस्थापक रिबेल श्रद्धानंद पति जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने किसान, मजदूर और आम लोगों के मुद्दों को उठाते हुए बीजेपी सरकार समेत अन्य राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
रिबेल फाउंडेशन के संस्थापक रिबेल श्रद्धानंद पति ने काशीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीते दिनों किसानों पर लाठीचार्ज की वे निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी में भी कई स्थानों पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता है. रिबेल फाउंडेशन के लोग किसानों के सहयोग के लिए हरियाणा पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को आवाज को दबा रही है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन दबने व रुकने वाला नहीं है, यह किसान आंदोलन देश का सबसे बड़ा आंदोलन होगा। सरकारें हर वर्ग को समर्पित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसानों व आम जनता के बीच जाकर कार्य करेंगे. बाजपुर के किसानों की जमीनी मुद्दे का भी हल निकालने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पॉम ऑयल सेहत के लिए हानिकारक बताया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी बिक रहा है. वह लोगों के बीच जाकर जागरूक करेंगे.उन्होंने केंद्र सरकार के कई योजनाओं पर सवाल उठाए और कहा कि उत्तराखंड की राजनीति को नया स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।