बागी कांग्रेस नेता सुनीता टम्टा बाजवा को मिला आम आदमी पार्टी का साथ, दिल्ली में केजरीवाल दिलाएंगे सदस्यता

कांग्रेस की बागी नेत्री और बाजपुर विधानसभा सीट से मजबूत प्रत्याशी सुनीता टम्टा बाजवा आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
हाल ही में जब कांग्रेस की पहली लिस्ट फाइनल हुई थी तब पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर सुनीता टम्टा बाजवा ने बगावत कर दी और ऐलान किया था कि वह चुनाव लड़ेंगी। मालूम हो कि 2017 में वह इसी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थी उस समय भाजपा के ही यशपाल आर्य को कड़ी टक्कर दी थी। वह किसान नेता जगतार सिंह बाजवा की पत्नी भी है।