पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा! अंतिम सफर में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata merged into Panchatatva! Crowd gathered during the last journey, paid tribute with tearful eyes

नई दिल्ली। जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा आज गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार रात को निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर आग गुरूवार को मुंबई के एनसीपीए ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां भारी तादाद में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नेताओं से लेकर अभिनेता, खिलाड़ी और आम लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह मुंबई पहुंचे और रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।