लोकसभा में राहुल गांधी के आक्रामक तेवरः एपस्टीन फाइल्स, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और बजट को लेकर सरकार पर बरसे! बोले- आपने इंडिया बेच दिया, कोई शर्म नहीं...
नई दिल्ली। लोकसभा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आम बजट 2026 पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने बजट को आज के दौर के मुताबिक नाकाफी बताया। इसी के साथ उन्होंने अमेरिका के बढ़ते दबदबे और भारत के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते पर अपनी बात सदन में रखी। राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स से लेकर अमेरिका की धौंस का मुद्दा उठाया। साथ ही सरकार को घेरते हुए अदाणी-अंबानी को लेकर भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा है कि देश को बेचकर इन्हें शर्म नहीं आती है। उन्होंने कहा कि भारत के फैसले अमेरिका कैसे ले रहा है। राहुल ने कहा कि अब यूनाइटेड स्टेट्स तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे। यूनाइटेड स्टेट्स हमारे पास आएगा और कहेगा, आप खरीद नहीं सकते, फलां-फलां से तेल खरीदिए। क्या हमारे फैसले अब अमेरिका लेगा, हमारा फैसला प्रधानमंत्री नहीं करेंगे। इस दौरान लोकसभा में खासी गहमा-गहमी देखने को मिली। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अमेरिका को ये सब कैसे करने दिया। कहा कि आप खुद कहते हैं कि एनर्जी और फाइनेंस वेपनाइज़ेशन है और आपने अमेरिकियों को हमारे फाइनेंस और हमारी एनर्जी को हमारे खिलाफ हथियार बनाने की इजाज़त दी है। इसका क्या मतलब है जब अमेरिका कहता है कि आप इसे नहीं खरीद सकते। किसी खास देश से तेल नहीं खरीद सकते तो इसका मतलब है कि हमारी एनर्जी वेपनाइज़्ड है। इसका क्या मतलब है जब वे कहते हैं, आपके टैरिफ कम हो जाएंगे। हमारे टैरिफ कम हो जाएंगे और आपके बढ़ जाएंगे। इसका मतलब है कि फाइनेंस, ट्रेड वेपनाइज़्ड है। तो आप हमें बता रहे हैं कि दुनिया एक ऐसी जगह है जहां जियोपॉलिटिकल कॉन्फ्लिक्ट बढ़ रहा है। आप हमसे कह रहे हैं कि एनर्जी और फाइनेंस को हथियार बनाया जाएगा और फिर आप अपने साथ ऐसा करवा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपने इंडिया बेच दिया है। क्या आपको इंडिया बेचने में शर्म नहीं आती? क्या आपको इंडिया बेचने में कोई शर्म नहीं है? आपने हमारी मां को बेच दिया है। आपको कोई शर्म नहीं है।