Aug 19, 2026 Login

द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डाल दो!टैक्स फ्री करने की क्या ज़रूरत?बीजेपी वाले फ़िल्म का पोस्टर लगाने राजनीति में आये थे क्या? सीएम साहब तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर की फ़िल्म कर चुके है टैक्स फ्री,द कश्मीर फाइल्स से है आपत्ति!

Put The Kashmir Files on YouTube! What is the need to make it tax free? Did the BJP come into politics by putting up the poster of the film? The CM is getting trolled on this statement!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द कश्मीर फाइल्स पर विधानसभा में दिए अपने बयान पर सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हो रहे है। अरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करवाने को लेकर बीजेपी समेत फ़िल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर ज़ुबानी हमला करते हुए कहा था कि फ़िल्म निर्देशक करोड़ो कमा रहा है,बीजेपी के लोग पोस्टर लगा रहे है घर जाकर बच्चे पूछते होंगे तो कहते होंगे पोस्टर लगा कर आ रहे है।अगर सबको फ़िल्म दिखानी है तो सीधे यूट्यूब पर डाल दो ना!टैक्स फ्री करने की क्या ज़रूरत है,यूट्यूब पर सब फ्री में देख लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने ये कहते हुए दिल्ली में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए ये भी कह दिया कि पोस्टर लगाने ही राजनीति में आये थे क्या?


अरविंद केजरीवाल के इन बयानों पर लोगो ने अब अरविंद केजरीवाल को ही घेरना शुरू कर दिया और बीते सालों में जिन फिल्मों को आप सरकार ने दिल्ली में टैक्स फ्री किया था उनकी लिस्ट निकाल कर रख दी और उल्टा अरविंद से ही सवाल पूछ लिया कि जब ये फ़िल्म टैक्स फ्री हो सकती है तो द कश्मीर फाइल्स क्यों नही हो सकती? 


गौरतलब है कि पिछले साल ही अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिसम्बर माह में फ़िल्म 83 को टैक्स फ्री किया था,और अरविंद केजरीवाल ने बाकायदा ट्वीट कर 83 की तारीफ भी की थी। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म सांड को भी 2019 में टैक्स फ्री किया था,यही नही आम आदमी पार्टी की सरकार 2016 में निल बट्टे सन्नाटा भी टैक्स फ्री कर चुकी है जिसमे विवादों में घिरी रहने वाली स्वरा भास्कर ने अभिनय किया था।