Oct 31, 2026 Login
Awaaz24x7-government

भारत को टोक्यो पैराओलंपिक में प्रमोद ने दिलाया गोल्ड तो रुद्रपुर के मनोज सरकार ने किया ब्रोंज मेडल पर कब्जा

Pramod gave gold to India in Tokyo Paralympics, Manoj Sarkar of Rudrapur won the bronze medal

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालिंपिक में भारत को बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पहला गोल्ड मेडल दिलाया व प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स के SL3 कैटेगरी के फाइनल में डैनियल ब्रेथेल को मात दी इसी आलावा बैडमिंटन खेल में ब्रॉन्ज मेडल भारत के मनोज सरकार के नाम कर लिया हैं। 

जानकारी के अनुसार प्रमोद भगत ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में डेनियाल को 21-14, 21-17 से मात दी. वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी प्रमोद भगत फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे. वहीं दूसरी ओर बैडमिंटन के दूसरी प्रतियोगता में मनोज सरकार ने जापान के फुजीहारा को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।  मनोज सरकार का सामना जापान के फुजिहारा डेसुके से था फुजिहारा को सेमीफाइनल में प्रमोद भगत ने मात दी थी। मनोज सरकार पहले गेम में पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 27 मिनट तक चले इस रोमांच गेम को 22-20 से अपने नाम किया। वहीं दूसरा गेम उन्होंने महज 19 मिनट में 21-13 से अपने नाम किया।