दर्द में मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल: मां-बाप और भाई पर टॉर्चर के आरोप! बोले- कभी नहीं सोचा था मेरा आखिरी व्लॉग ऐसे बनेगा! अलग जाति में शादी..., वीडियो में बताई आपबीती
नई दिल्ली। यूके 07 राइडर और बाबू भैया के नाम से मशहूर ‘बिग बॉस’ फेम अनुराग डोभाल ने मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर के आरोप लगाए हैं और दर्दनाक आपबीती सुनाई है। उन्होंने दो घंटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माता-पिता पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि उनसे उनका रुपया-पैसा, रिश्ते सब छीन लिए गए। यहां तक कि पत्नी रितिका भी छोड़कर जा चुकी है। अनुराग डोभाल ने कहा है कि जिन-जिन लोगों ने उन्हें टॉर्चर किया है, वह उन सभी को एक्सपोज करेंगे। इस वीडियो में अनुराग ने उन तीन लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा टॉर्चर किया। अनुराग डोभाल के इस वीडियो ने फैंस को डरा दिया है। इसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसमें अनुराग ने बताया है कि जिंदगी में क्या कुछ सहा। यह भी बताया कि वह सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। अनुराग ने कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो है और अब वह यूट्यूब भी छोड़ रहे हैं। वीडियो में अनुराग डोभाल रोते हुए और एकदम टूटे नजर आ रहे हैं। उनकी हालत देख हर कोई सन्न है। अनुराग ने यह भी कहा कि वीडियो के साथ वह ड्राइव में सबूत भी अपलोड करेंगे ताकि उनके मरने के बाद कोई यह न सोचे कि वह झूठ बोलकर गए।
वीडियो में अनुराग डोभाल बोले, पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी इतनी बुरी तरह बदली है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ेगी। जब आप सोचते हो कि आपकी जिंदगी में खुशियां, खुशियां और खुशियां ही होंगी, पर तभी... जब 14 साल का था, तो ब्रेन ट्यूमर हो गया था, उसे झेला। बड़ा हुआ तो फिर घरवालों का प्रेशर झेला। स्कूल-कॉलेज में पढ़ाना शुरू करा, ट्यूशन पढ़ाना शुरू करा। मैं अपने घरवालों के लिए मेहनत कर रहा था। सबकी ख्वाहिशें पूरी कीं, अपनी ख्वाहिशों से पहले। मुझे नहीं पता था कि मेरा आखिरी व्लॉग ऐसे बनेगा। अनुराग ने बताया कि वह रितिका से इंस्टाग्राम पर मिले थे। वह उनकी फैन थी। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंची। अनुराग ने बताया कि शुरू में उनके घरवाले मान नहीं रहे थे क्योंकि वह इंटर कास्ट मैरिज कर रहे थे। फिर मान गए, लेकिन शादी से 5 दिन पहले सब बदल गया। अनुराग ने कहा कि उन्होंने घरवालों को खूब मनाने की कोशिश की, पर मम्मी-पापा ने सबके सामने हाथ जुड़वाए और सॉरी बुलवाया। अनुराग ने कहा कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कुछ नहीं खाया है और वह एकदम पागलों वाली स्टेज पर हैं।