राजनीतिक दुश्मनीः यहां न्यूज चैनल पर लाइव शो के दौरान हुई मारपीट! पैनल के मेहमानों ने एक दूसरे को पटक कर मारा, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां दो राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग लाइव टीवी पर बहस के दौरान मारपीट पर उतर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पीटीआई चीफ इमरान खान के बीच राजनीतिक दुश्मनी इस कदर बढ़ चुकी है कि इसका असर अब टीवी चैनलों पर होने वाली बहस में भी देखने को मिल रहा है। मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर अफनान उल्लाह खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े वकील शेर अफजल खान मारवात के बीच उस वक्त मारपीट हुई, जब दोनों एक टीवी शो में शामिल हुए थे। बहस के दौरान दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे को गालियां देने लगे और मारपीट करने लगे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें....
https://www.youtube.com/shorts/TVNPuk5JlaM?feature=share
एंकर उन्हें लगातार ऐसा ना करने के लिए कहता लेकिन दोनों मारपीट और गाली गलौज करते रहे। अब इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस क्लिप को शेयर करके मजे ले रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘भारतीय टीवी चैनलों को इससे सीख लेनी चाहिए। उनके पास बस चिल्लाने वाले बहस होते हैं। उन्हें आगे बढ़ने की जरूरत है। जब तक दो-चार दांत और हड्डी नहीं टूटे।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लगता है कैमरामैन नया था, क्योंकि वह पूरी मारपीट की घटना को रिकॉर्ड नहीं कर पाया।’ रुक्मा राठौड़ ने लिखा, ‘ये तो ऐसे लड़ रहे हैं जैसे जीतने वाले को आटे की बोरी मिलने वाली है।’ बताया जा रहा है कि दोनों पार्टी से जुड़े लोगों ने एक दूसरे के शीर्ष नेताओं को अपशब्द कहने लगे। इसके बाद दोनों में तीखी बहस हुई और फिर मारपीट की घटना हुई। मारपीट की कुछ घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, इसके बाद वह फ्रेम से बाहर चल गए। स्टूडियो में मौजूद कर्मचारियों ने इस मारपीट को रुकवाया और दोनों को अलग किया।