पिथौरागढ़ ब्रेकिंग:गंगोलीहाट में तेंदुए का आतंक, मासूम की गयी जान
पिथौरागढ़ 20 जुलाई 2021: उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमलों से आये दिन लोगो की जान जा रही है।ताजा मामला पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के सिमलकुड़ा लतराड़ी गांव का है जहां देर शाम 9 वर्षीय मासूम बच्चे को गुलदार उठाकर जंगल की ओर ले गया और अपना निवाला बना लिया।गांव वालों में इस घटना से काफी रोष व्याप्त हो गया है।

मामले के अनुसार मंगलवार देर शाम अर्जुन नाम का छोटा बच्चा अपनी बहन के साथ घर का पास की ही दुकान से कुछ सामान लेने गया था रास्ते मे घात लगाए गुलदार ने बच्चे पर हमला बोल दिया और घसीटते हुए बच्चे को जंगल की ओर ले गया।अर्जुन की बहन ने ये सब देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया और गांव वाले इक्कठा हो गए फिर अर्जुन की तलाश के लिए जंगल की ओर गए।काफी देर तलाशने के बाद अर्जुन का शव जंगल मे करीब 350 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला।मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंची और बच्चे का शव कब्जे में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी।उधर बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ और वन विभाग के लिए खासा रोष भी व्याप्त हो गया है।गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार से निजात पाने के लिए गुहार लगाई है।और पूरे गांव ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की है।