ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

कबूतरबाजी खुलासा पार्ट 1: No Registration ! No Tax! No Investment! करोड़ो का फायदा ! गज़ब का है आईलेट्स और ओवरसीज़ का कारोबार ! दर्जनों एफआईआर के बाद भी चमकता गोरखधंधा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2023-12-06 07:59:44
Prefer us on
विदेश भेजने के नाम पर एक ऐसा अवैध कारोबार जो उत्तराखंड से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है। ऑफिस खोलते ही करोड़ों का टर्नओवर कुछ ही महीनों में होने लगता है और प्रॉफ़िट पूछिये मत!
कबूतरबाजी खुलासा पार्ट 1: No Registration ! No Tax! No Investment! करोड़ो का फायदा ! गज़ब का है आईलेट्स और ओवरसीज़ का कारोबार ! दर्जनों एफआईआर के बाद भी चमकता गोरखधंधा

कबूतरबाजी खुलासा पार्ट 1: No Registration ! No Tax! No Investment! करोड़ो का फायदा ! गज़ब का है आईलेट्स और ओवरसीज़ का कारोबार ! दर्जनों एफआईआर के बाद भी चमकता गोरखधंधा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • विदेश भेजने के नाम पर एक ऐसा अवैध कारोबार जो उत्तराखंड से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है।
  • ऑफिस खोलते ही करोड़ों का टर्नओवर कुछ ही महीनों में होने लगता है और प्रॉफ़िट पूछिये मत!
  • जी हाँ विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर अवैध ओवरसीज़ कंसल्टेंसी की उत्तराखंड में बाढ़ आई हुई है जिसमें उधम सिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा अवैध ओवरसीज़ का कारोबार फल फूल रहा है।
  • विदेश जाकर पैसा बनाने की हसरत लिए भोले भाले लोग अवैध ओवरसीज के मकडजाल में फंस जाते है और ठगी के शिकार हो जाते है।

रुद्रपुर। विदेश भेजने के नाम पर एक ऐसा अवैध कारोबार जो उत्तराखंड से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है। ऑफिस खोलते ही करोड़ों का टर्नओवर कुछ ही महीनों में होने लगता है और प्रॉफ़िट पूछिये मत! जी हाँ विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर अवैध ओवरसीज़ कंसल्टेंसी की उत्तराखंड में बाढ़ आई हुई है जिसमें उधम सिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा अवैध ओवरसीज़ का कारोबार फल फूल रहा है। विदेश जाकर पैसा बनाने की हसरत लिए भोले भाले लोग अवैध ओवरसीज के मकडजाल में फंस जाते है और ठगी के शिकार हो जाते है। 

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में उत्तराखंड से कुल 3627 लोग विदेश भेजे गए जिसमें पहले नंबर में उधम सिंह नगर जिले से 1314 लोग दूसरे नंबर पर हरिद्वार से 825 और तीसरे नंबर पर  देहरादून से 767 लोग विदेश भेजे गए। वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2023 तक विदेश भेजने के नाम पर की गयी ठगी के विरुद्द उधम सिंह नगर के अधिकतर थानों में 50 एसई अधिकएफ़आईआर दर्ज़ है एफआईआर दर्ज़ है जिन पर कार्यवाही चल रही है।



आइलेट्स ओवरसीज़ का काम करने वाले कंसल्टेंट्स पहले कुछ वर्ष कनाडा, औस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएसए, यूरोप जैसी कंट्री में रहकर आते है और वहाँ एम्प्लोयर कंपनी से लेकर उत्तराखंड तक कारोबार की चैन स्थापित करते है। जिसके बाद लग्जरी ऑफिस खोला जाता है और सम्मानित प्रतिनिधि के द्वारा भव्य उद्घाटन भी करवा दिया जाता है प्रचार और प्रसार के लिए शहर भर को  होर्डिंग्स से पाट दिया जाता है।  जिसके बाद विदेश जाने की चाहत लिए मासूम लोग इनके जाल में फँसने चले आते है।

आम तौर पर पेरेंट्स अपने बच्चे को विदेश भेजने के लिए आइलेट्स और ओवरसीज़ के ऑफिस में संपर्क करते है जहां पेरेंट्स की काउंसिलिंग की जाती है और उन्हें विदेश में करोड़ों के सब्जबाग दिखाकर 15 से 20 लाख तक का खर्चा बताया जाता है जिसमें बच्चे की ट्रेनिंग करवाना, वीजा लगवाना, इंटरव्यू और नौकरी की गारंटी आदि दी जाती है। कुछ आइलेट्स ओवरसीज़ तो विदेश भेजने के नाम पर बच्चे से पैसे तो ले लेते है लेकिन विदेश नहीं भेजते और कुछ ओवरसीज़ पैसे लेने के बाद विदेश भेजते तो है लेकिन उस कंट्री में नहीं भेजते जहां का करार किया जाता है। इसलिए कुछ लोग तो लाखों रुपए गँवाने के बाद विदेश नहीं जा पाते और जो जा पाते है वो परेशान होकर कुछ ही महीनों में वापस अपने देश लौट आते है।



उत्तराखंड के भोले भाले लोगों को विदेश में करोड़ो कमाने का सपना बेचने वाले अवैध ओवेरसीज खुद उत्तराखंड के तमाम जिलों में प्रशासन और पुलिस की आँखों में धूल झोककर धड़ल्ले से अवैध कारोबार से पैसा बना रहे है जहां करोड़ों का ट्रांजेक्शन तो होता है लेकिन सरकार को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता और न ही किसी तरह का कोई पंजीकरण शुल्क जमा करना पड़ता है। क्योंकि स्थानीय स्तर पर प्रशासन और पुलिस को आइलेट्स और ओवरसीज़ के कार्य करने वालों के नियम और क़ानूनों की जानकारी ही नहीं होती है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में विदेश भेजने वाली केवल 7 फ़र्में रजिस्टर्ड  है जिनमें उधम सिंह नगर से एकमात्र फर्म बाजपुर से और बाकी 6 देहरादून से हैं बावजूद इसके उधम सिंह नगर जिलें में थोक के भाव खुली अवैध ओवरसीज़ की दुकानें पुलिस प्रशासन और सतर्कता विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। कई वर्षों से अवैध ओवरसीज़ का कारोबार करने वालों पर संगीन धाराओं में लगातार मुकदमें भी दर्ज़ हो रहे है लेकिन उत्तराखंड पुलिस के द्वारा आज तक संयुक्त रूप से कोई भी कार्यवाही नहीं की है जिससे इन सबके हौंसले बुलंद है और उत्तराखंड में ठगी का कारोबार चरम पर है।



उधम सिंह नगर जिलें के सभी शहरों में कुकुरमुत्तों की तरह उगते अवैध ओवरसीज़ के ऑफिस जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। आशा करते है इस ख़बर के बाद अवैध ओवरसीज़ के कारोबार पर लगाम लगेगी और भोले भाले लोगों को ठगी का शिकारा होने से बचाया जा सकेगा।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →
कबूतरबाजी खुलासा पार्ट 1: No Registration ! No Tax! No Investment! करोड़ो का फायदा ! गज़ब का है आईलेट्स और ओवरसीज़ का कारोबार ! दर्जनों एफआईआर के बाद भी चमकता गोरखधंधा | आवाज़ 24x7