Oct 22, 2026 Login
Awaaz24x7-government

पौड़ी : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Pauri: Cabinet Minister Satpal Maharaj inaugurated and laid the foundation stone of schemes worth crores in his assembly constituency.

पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण,सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उत्तराखंड प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इठुण बाजार से इठुण गाँव तक राज्य योजना के अंतर्गत 114.39 लाख की धनराशि से निर्मित 2 किमी लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने विकासखंड पाबौ के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत स्थित आंगनवाडी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बैठने के लिए विधायक निधि से क्रय किए गए फर्नीचर का वितरण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी महिलाओं को वितरित की। सतपाल महाराज ने नाबार्ड योजना मद के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के मासौं (मसेटा थपलियाल) लिफ्ट सिंचाई योजना जिसकी लागत 223. 11 लाख रुपए है का भी लोकार्पण किया। महाराज ने राज्य योजना मद के अंतर्गत मासौं से मासौं इंटर कॉलेज तक 1.575 किलोमीटर मोटर मार्ग जिसकी लागत 83.01 लाख है का शिलान्यास करने के अलावा विकासखंड एकेश्वर के किर्खू-कोटा-पिपली मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 2 किमी है के शिलान्यास जिसकी लागत 93. 90 है करने के साथ-साथ राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के ही किर्खू में बडोली गदेरा एवं धावलागढ़ में बाढ़ सुरक्षा योजना का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके जहां स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरूआत की है। इतना ही नहीं महाराज ने यह भी कहा कि वह अपने विभागों में इस प्रकार की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं कि पूर्व अनुभव के बिना  स्थानीय बेरोजगारों को छोटे छोटे ठेके मिल सकें। 

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व के कई देशों को कोविड वैक्सीन सप्लाई कर देश को फिर से धनवंत्री बना दिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया गया है। इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 

उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन एवं पीएम मोदी हेल्थ कार्ड योजना के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अनेक विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्र पोषित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना "हर खेत को पानी" के 1589.00 लाख की लागत से चार कलस्टरों के अंतर्गत 57 सोलह एवं 149 विद्युत पंप सेट के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान ऊर्जा, सुरक्षा उत्थान महाअभियान (कुसुम) के अंतर्गत प्रदेश के सभी डीजल पंप सैटों को सोलर में बदला जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से 338 पम्पों को सोलर में बदलने की स्वीकृति के साथ साथ ₹15 करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार के लगभग डीजल पंप सेट स्थापित हैं। जिनको की धीरे-धीरे सोलर पंप सेट में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे किसानों की कृषि लागत कम होने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।

लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर एकेश्वर के ब्लॉक प्रमुख नीरज पाथरी, देवेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दलबीर सिंह एवं पाबौ के ब्लाक प्रमुख मुकेश कण्डारी सहित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।