पंतनगर: उत्तरांचल संगम की नवीन कार्यकारिणी गठित! दीवान सिंह कार्की अध्यक्ष तो विनोद जोशी बने सचिव, संगठन हित में कार्य करने का लिया संकल्प

Pantnagar: New executive committee of Uttaranchal Sangam formed! Diwan Singh Karki became president and Vinod Joshi became secretary, pledged to work in the interest of the organization

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि में आज रविवार देर सायं उत्तरांचल संगम की एक आम सभा पूर्व अध्यक्ष गिरधर सिंह फर्त्याल और पूर्व सचिव अमित जोशी की अध्यक्षता में रामलीला मैदान में आयोजित की गई। इस दौरान जहां पूर्व कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर दीवान सिंह कार्की को अध्यक्ष और विनोद जोशी को सर्वसम्मति से सचिव बनाया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का आभार जताया गया और संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने संगठन हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। वहीं सभा में मौजूद लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हरीश भट्, गिरीश मेहरा, मदन सिंह मेहरा, त्रिभुवन सिंह कार्की, उमेश तिवारी, दीपक देउपा, भगत सिंह, जीवन सिंह नेगी, हिमांशु जोशी, हिमांशु अधिकारी, विनोद जोशी, नरेंद्र सिंह, धीरज सिंह बिष्ट, गोविंद बल्लभ, भुवन जोशी, योगेश पंत, दीपा देऊपा, लक्ष्मी, मनीष दुबे, गिरीश मेहरा समेत तमाम सदस्य उपस्थित थे।