Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

कोटेश्वर मंदिर में ग्राम संगठन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

One day training camp of village organization committee at Koteshwar temple

रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर के महंत शिवानंद गिरी की अध्यक्षता में एकल अभियान संभाग उत्तराखंड की ग्राम संगठन समिति के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम संगठन कार्यकारणी गठन, एकल अभियान को जन अभियान बनाने एवं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

शिविर में एकल विद्यालयां को संचालित करने वाले आचार्यों से गांवों में जन-जागरूकता अभियान चलाने व गुणवत्ता परक शिक्षण कार्य करने की अपील की गई। मंहत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि एकल अभियान का मुख्य उददेश्य गांवों में रहने वाले गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा की धारा से जोडना है। गांवों में संचालित एकल विद्यालयों में सैकडों असहाय बच्चों को शिक्षण समाग्री उपलब्ध कराकर शिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रभाग उपाध्यक्ष शांति पांडेय, संभाग कार्यकारणी अध्यक्ष अंजुल त्यागी, मुख्य वक्ता मनोहर लाल, केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य भुवन चंद्र पांडेय, संभाग कार्यकारणी उपाध्यक्ष विकास शर्मा, अतुल साह, दिनेश भारद्वाज, कृष्णा भंडारी, भुवन चंद्र जोशी, बलदेव छावडा, दिनेश कालरा, अजय राणा, आशुतोष बाजपेई, विजय कप्रवाण, संतोष मेवाल, भावना धर्मवीर, अखिलेश, मोहन व कार्यलय प्रमुख मनोज बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।