हे भगवानः जिस घर में अगले हफ्ते आनी थी बारात! वहां पहुंची परिवार की 6 बेटियों की लाश, मंजर देख सहम उठा हर कोई

Oh God: The house where the wedding procession was supposed to come next week! The bodies of the 6 daughters of the family reached there, everyone was terrified seeing the scene

आगरा। यूपी के आगरा में एक हृदय विदारक हादसा हुआ है, यहां मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गई थीं, जिसमें चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें, एक चचेरी बहन, एक मौसेरी बहन और एक रिश्तेदार थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान जिस लड़की की मौत हुई उसकी शादी अगले हफ्ते होनी थी। यानी कि जिस घर में बारात आनी थी, उस घर के आंगन में छह लड़कियों की लाश आई। जिसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। जिसने भी ये मंजर देखा उसका कलेजा फट गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

हादसे से पहले बनाई थी रील
घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू मौजा स्वामी की है, जहां बीते दिन करीब 10 बजे ये सभी छह लड़कियां नहाने के लिए यमुना नदी में उतरी थीं। इससे पहले उन्होंने रील बनाई और खूब मौज मस्ती की। नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चली गईं और एक-एक कर डूबने लगीं। लड़कियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स यमुना किनारे पहुंची और फौरन ही गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर नदी में कूदे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया, लेकिन तब तक सभी लड़कियां डूब चुकी थीं। काफी देर की मशक्कत के बाद चार लड़कियों को निकाल लिया गया। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी तरह दो और लड़कियों को बचाया गया। उन्हें भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर दोपहर के बाद उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय दिव्या, 12 वर्षीय संध्या, 17 वर्षीय शिवानी, 14 वर्षीय नैना, 12 वर्षीय सोनम और 18 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुस्कान की अगले हफ्ते शादी होने वाली थी। 

हादसे से पहले का वीडियो आया सामने
वहीं इस हादसे के पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी लड़कियां अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में लड़कियां नहाने के दौरान रील बना रही थीं। इसी के बाद वो गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।