Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नेशनल गेम्सः टिहरी झील में रोइंग खेल प्रतियोगिताएं शुरू! 19 राज्यों के 210 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग, डीएम ने किया उत्साहवर्धन

National Games: Rowing sports competitions begin in Tehri Lake! 210 players from 19 states are participating, DM encouraged

टिहरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत टिहरी में सोमवार से तीन दिवसीय रोइंग खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गयी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कोटी कॉलोनी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, कोच, आयोजकों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं सुचारू की गई हैं। जिलाधिकारी ने खेल आयोजन स्थल पर सभी तैयारियों को परखा तथा अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। चेयरमैन, मीडिया एण्ड पब्लिसटी कमीशन रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोटी कॉलोनी में रोइंग खेल की 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इन प्रतियोगिताओं में सर्विस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड सहित 19 राज्यों के 210 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 114 पुरूष खिलाड़ी एवं 96 महिला खिलाड़ी शामिल है।