नैनीताल:बारापत्थर स्थित सुन्नी कब्रिस्तान की चार दिवारी के निर्माण के लिए सभासद गज़ाला कमाल ने लिखा उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष को मांगपत्र!मिला आश्वासन
नगर पालिका परिषद नैनीताल की सभासद गज़ाला कमाल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नवाब नईम को नैनीताल के मल्लीताल बारापत्थर स्थित सुन्नी कब्रिस्तान की चार दिवारी के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने को लेकर एक मांग पत्र लिखा है।

उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष को बताया कि बारापत्थर स्थित सुन्नी कब्रिस्तान की चार दिवारी के निर्माण के लिए लगभग 25 से 28 लाख की धनराशि आवंटित की गई थी,लेकिन पिछले वित्त वर्ष में किसी कारणवश यह धनराशि जारी नहीं हो पाई,इस मामले में सभासद गज़ाला कमाल ने जनहित में चार दिवारी के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की अपील की है।

गजाला कमाल ने नैनीताल की विधायिका सरिता आर्य को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। गज़ाला कमाल ने बताया कि अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस पर संज्ञान लिया जायेगा,उन के द्वारा ये भी बताया गया है कि जितना कार्य अल्पसंख्यक समाज के लिए भाजपा सरकार द्वारा किया गया उतना कार्य पिछली सरकारों द्वारा नही किया गया यहां तक वित्त भी पिछली सरकारों में इतना खर्च नहीं किया गया है,उन्होंने बताया कि 15 से ज्यादा योजनाएं हैं जो अल्पसंख्यक समाज के लिए है उन पर भी जल्द कार्य किया जाएगा।