नैनीताल:मौसम की मार!सनवाल स्कूल के टॉप फील्ड में धराशायी हुआ पुराना छांवदार देवदार का पेड़,स्कूल परिसर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त!वन विभाग-SDRF-फायर टीम मौके पर
नैनीताल।
सनवाल स्कूल परिसर में रविवार को एक पुराना और विशाल देवदार का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से स्कूल के वॉशरूम, बाउंड्री और भवन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा। पेड़ की चपेट में आने से स्कूल परिसर में स्थित पुनीता सनवाल के बेडरूम की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

वन विभाग की वन दरोगा विमला नगरकोटी मौके पर टीम के साथ पहुंची के उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के साथ एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर देवदार का एक ओवर डायमीटर पेड़ स्कूल की छत और बाउंड्री पर गिरा हुआ मिला।

पेड़ काफी पुराना और घना बताया जा रहा है। यह पेड़ स्कूल के मुख्य प्ले ग्राउंड के टॉप फील्ड में बीचोंबीच खड़ा था। पेड़ गिरने से स्कूल के वॉशरूम की दीवार टूट गई और भवन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा। पेड़ की एक शाखा/तना भवन की छत को तोड़ता हुआ अंदर तक पहुंच गया।

स्कूल की प्रधानाचार्या ए. इम्युनल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पेड़ काफी पुराना और घना था तथा स्कूल परिसर को लंबे समय से छांव देता था। उन्होंने कहा कि पेड़ गिरने की सूचना से उन्हें काफी दुख हुआ। राहत की बात यह रही कि पेड़ स्कूल के समय नहीं गिरा, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

फिलहाल वन विभाग, एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने और स्थिति को सुरक्षित करने की कार्रवाई में जुटी हैं। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कूल और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।