नैनीताल: मां नयना देवी व्यापार मंडल के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद हुई पहली कोर कमेटी की बैठक! सभी व्यापारी सदस्यों का होगा 8 लाख रुपए का समूह जीवन बीमा,नही लिया जाएगा प्रीमियम या वार्षिक शुल्क

Nainital: The first core committee meeting took place after receiving the registration certificate of Maa Nayana Devi Vyapar Mandal! All business members will have group life insurance of Rs 8 lakh,

सरोवर नगरी नैनीताल माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल का पंजीकृत और सोसाइटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद पहली कोर कमेटी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बीते दिन सोमवार 15 जुलाई 2024 को संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की अध्यक्षता में बोट हाउस क्लब नैनीताल में संपन्न हुई,जिसमे महत्वपूर्ण  प्रस्ताव पारित हुए।  संयोजक पुनीत टंडन द्वारा माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत और नैनीताल के प्रथम रजिस्टर्ड व्यापारी संगठन हो जाने पर बधाई प्रस्ताव को संगठन की हुई पहली अहम बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए जाने के साथ ही नैनीताल के सभी व्यापारियों को भी इस बात की संगठन द्वारा विशेष रूप से बधाई दी गई।

 

कोर कमेटी के साथ ही इस ख़ास ख़ुशी के मौक़े पर सभी व्यापारी सदस्यों का Rs. 8,00,000.00 (रुपये आठ लाख मात्र) का समूह जीवन बीमा के अन्तर्गत जीवन बीमा किया जाना सुनिश्चित किया गया और यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस समूह जीवन बीमा के लिए फ़िलहाल किसी भी व्यापारी सदस्य से कोई भी वार्षिक शुल्क अथवा प्रीमियम नहीं लिया जाएगा और यथा संभव व्यापार मंडल ख़ुद के ही कोष से इसका निर्वाह करने के लिए प्रयत्नशील रहेगा।
व्यापार मंडल की आर्थिक मज़बूती के लिए सदस्यता शुल्क संगठन के पंजीकृत होने की तिथि महीने मई 2024 से नियमित रूप से लिये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह भी तय हुआ कि संगठन की मज़बूती के लिए साधारण शुल्क के साथ ही सभी कोर कमेटी सदस्यों द्वारा आर्थिक योगदान भी लगातार किया जाता रहेगा तथा यह प्रस्ताव केवल 21 कोर कमेटी सदस्यों के लिए ही प्रस्तावित है और स्वेच्छानुसार है। सभी पर यह लागू नहीं होगा और साधारण सदस्यता शुल्क प्रति माह मात्र केवल रुपये एक सौ (Rs.100.00) ही रहेगा।

वित्त वर्ष 23-24 का लेखा जोखा, आय व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत तथा सर्वसम्मति से पारित किया गया और कोर कमेटी में कुछ नये नामों को जोड़े जाने के प्रस्ताव और नामों पर भी चर्चा हुई। कोर कमेटी द्वारा वर्तमान प्रबंध समिति के व्यापार मंडल के विभिन्न कार्यों को सम्भाले जाने के प्रति वर्तमान प्रबंध समिति पर संपूर्ण विश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पारित किया गया। किन्ही आपसी ग़लतफ़हमियों के कारण दो कोर कमेटी सदस्य देव प्रिय कंसल (कंसल बुक डिपो) और कपड़ा व्यापारी पवन टंडन (जनरल स्टोर) के द्वारा बीते माह जून में दिये गये अपने इस्तीफ़े को संयोजक पुनीत टंडन और संपूर्ण कोर कमेटी द्वारा ख़ारिज किए जाने पर दोनों ही व्यापारियों के द्वारा अपने अपने इस्तीफ़ों को स्वेच्छा से वापस लिया गया। 
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सोसाइटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही अब संपूर्ण नैनीताल नगर में व्यापारी सदस्यता अभियान को पुरजोरता से आगे बढ़ाने और सभी व्यापारी जो की नियमानुसार व्यापारी परिभाषा के अनुकूल सदस्यता के लिए योग्य हैं उनको संगठित करने के प्रयास के उद्देश्य से माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित करना और नैनीताल के व्यापारियों के लिए मज़बूती और नैनीताल में व्यापारिक प्रतिष्ठा के उत्थान के लिए सभी व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ने का भरसक प्रयास किए जाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। 

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि नैनीताल की व्यापारिक और सतत आर्थिक विकास से जुड़ी परेशानियाँ और हालत आम शहरों की व्यापारिक दिक़्क़तों से अलग रहती है इसीलिए माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल इन सभी बातों को प्रशासन के सम्मुख उठाता रहा है और संगठन के अब रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद और मज़बूती के साथ प्रशासन शासन और ज़रूरत पड़ने पर केंद्र सरकार के सम्मुख भी रखने का प्रयास करेगा।

 

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संयोजक पुनीत टंडन जो की संगठन के संस्थापक के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष भी हैं के द्वारा प्रति माह कोर कमेटी की एक मीटिंग अनिवार्य रूप से किए जाने का सुझाव दिया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुऐ प्रति माह दूसरे सप्ताह के बुधवार को किया जाना तय हुआ। 

 

 

मीटिंग के दौरान श्याम टंडन, जुनैद, विश्वदीप टंडन, आशीष, देव कंसल, पवन, गिरीश कांडपाल, सुमित खन्ना, अमरप्रीत सिंह ओबरॉय उर्फ़ नोनू, तरुण कांडपाल, विकास जयसवाल, शिव शंकर के साथ माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मण्डल संयोजक तथा संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन सम्मलित रहे।