नैनीताल:श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला में राम लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रियल लाइफ में भी है सगे भाई!लक्ष्मण मूर्छित होने पर बेहद भावुक हो उठे थे बड़े भाई राम
नैनीताल:4/10/2022
नैनीताल जिले में अलग-अलग जगहों पर चल रहीं रामलीलाएं अपना इतिहास संयोजए हुए हैं। इनमें से एक है मल्लीताल सब्जी मंडी स्थित श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला। 1918 मे स्वर्गीय दुर्गालाल साह,खजांची और तुलाराम साह के आपसी सहयोग से श्री राम सेवक सभा की स्थापना हुई।श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में ही हर साल भव्य रूप से रामलीला का आयोजन किया जाता है।
श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला से जुड़े सभी कलाकार सिर्फ भगवान की अनुभूति के लिए रामलीला करते हैं।दर्शक गण अपनी श्रद्धानुसार अपने पसंदीदा पात्रों के लिए पारितोषिक भी देते है ।

रामलीला की सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें राम और लक्ष्मण का किरदार सचमुच के ही सगे भाई निभा रहे हैं। राम की भूमिका निभाने वाले पारस जोशी हैं और उनके छोटे भाई वंश जोशी लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं,वही भरत का किरदार जतिन और शत्रुघ्न की भूमिका रुद्र वर्मा निभा रहे है।

पारस और वंश दोनों ही भाई पढ़ाई में अव्वल होने के साथ साथ हारमोनियम तबले में भी माहिर है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। पारस और वंश मल्लीताल के जय लाल साह बाजार निवासी विनोद और कविता जोशी के पुत्र है। राम का किरदार निभा रहे पारस जोशी पिछले साल 12वी की आईएससी बोर्ड परीक्षा में 92.5 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान वर्ग में सैंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल में दूसरे स्थान पर रहे थे। इनकी माँ कविता भी विज्ञान वर्ग से शिक्षित है,पारस और वंश को कविता पढ़ाई में भी मदद करती है। वही लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले वंश भी पढ़ाई में तेज तर्रार है और बड़े भाई की तरह ही उन्हें भी एक्टिंग में खासी दिलचस्पी है। रामलीला में वानरों,राक्षसों इत्यादि की भूमिका अदा करने वाले छोटे बच्चों को वंश खूब सहयोग करते है।

श्री राम सेवक सभा द्वारा शुद्ध रूप से रामायण का मंचन आयोजित किया जाता है। सभी कामकाजी लोग इसमें भूमिकाएं निभाते हैं और अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम हल्द्वानी में कार्यरत कैलाश जोशी पिछले 29 सालों से रावण का किरदार निभा रहे है जो खासतौर पर हल्द्वानी से रामलीला में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने नैनीताल आते है।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता के भाई मिथिलेश पांडे सरीखे हुए अभिनेता है जो अपने कामकाज छोड़कर पिछले कई दिनों से रामलीला को सफल बनाने में लगातार प्रयासरत है मिथिलेश रामलीला में रावण पुत्र मेघनाद का किरदार निभा रहे है,अपनी आवाज़ और एक्टिंग के माध्यम से दर्शकों की खूब तालियां बटोर रहे है।

रामलीला में रामायण के किरदार निभाने वाले सभी कलाकार दस दिन तक अलग जीवन जीते है,इनदिनों ये सभी कलाकार प्याज लहसुन से भी दूर रहते है सादा और सात्विक भोजन ही ग्रहण करते है,और किसी भी तरह की व्यसन से दूर रहते है,कई कलाकार इनदिनों ज़मीन पर ही सोते है। यहां मुस्लिम लोग भी बड़े ही चाव से रामलीला देखते भी है और रामलीला में अलग अलग पात्रों को निभाते भी हैं।यहां की रामलीला में हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव नहीं होता।