नैनीताल:प्राथमिक विद्यालय में उर्दू में प्रार्थना करवाने का मामला!एडवोकेट नितिन कार्की ने एसडीएम से की शिकायत
सरोवर नगरी नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना करवाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता और बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नितिन कार्की ने नैनीताल एसडीएम राहुल शाह को एक ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने शिकायत की है कि नैनीताल के 7 नम्बर क्षेत्र में टांकी बैंड में स्थित प्राथमिक विद्यालय ब्रेसाईड में पिछले कई महीनों से उर्दू में प्रार्थना करवाई जा रही है जबकि यहाँ हिंदू परिवारों के बच्चे पढ़ते है,कुछ बच्चे मुस्लिम भी है,और शिक्षिका भी मुस्लिम है। इस मामले में जब शिकायत की गई तो कुछ समय से स्कूल में प्रार्थना ही बंद करवा दी गयी।नितिन कार्की ने ये भी कहा कि उन्हें जब इस सम्बंध में पता चला तो उन्होंने वीडियो बनाने की सोची लेकिन इसकी सूचना शायद विद्यालय में पहुंच गई तो वहां प्रार्थना ही नही करवाई गई।
नितिन कार्की ने एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की है।