Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल:अब पर्यटक कम और बदतमीज लोग ज़्यादा आते है घूमने पुलिस की वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले पर्यटकों के खिलाफ हुआ मुकदमा हुआ दर्ज

Nainital: Now there are fewer tourists and more ill-mannered people come Case filed against tourists threatening to take off police uniform

उत्तराखंड पर्यटन राज्य है यहाँ ज़्यादातर कारोबारी पर्यटन पर ही निर्भर है।लेकिन इन दिनों पर्यटकों ने ही पर्यटन स्थलों का माहौल खराब कर रखा है।ऐसा ही आज एक और मामला नैनीताल में सामने आया जब हिमाचल से आये कुछ पर्यटकों ने चेकिंग अभियान के तहत पुलिस वालों से ही अभद्रता करनी शुरू कर दी इतना ही नही पुलिस को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।
मामले के अनुसार महिला एसआई राजकुमारी और कॉन्स्टेबल मनोज राणा मॉल रोड में चेकिंग कर रहे थे कि तभी काले रंग के शीशे वाली गाड़ी सामने से आती दिख गई , गाड़ी की नम्बर प्लेट से पता चला कि गाड़ी हिमाचल प्रदेश की है इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत गाड़ी रुकवाई लेकिन गाड़ी में सवार शिवम कुमार को पुलिस का गाड़ी रोकना रास नही आया और उसने पुलिस के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी और गुंडागर्दी दिखाते हुए पुलिस को धमकी देने लगा कि मैं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा मामला इतना बिगड़ गया कि शिवम और उसके अन्य साथियों ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी और मॉल रोड में हंगामा शुरू होने लगा। इसके बाद पुलिस शिवम कुमार और उसकी महिला साथी सहित अन्य लोगो को तल्लीताल थाने ले गयी जहा उनके खिलाफ 504,506,186, और 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।अब कल कोर्ट में सभी की पेशी की जाएगी ।