ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

नैनीताल:आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन,देशभर के खिलाड़ियों के बीच बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल का रहा दबदबा,चैंपियन बनने का गौरव हासिल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-06-24 17:50:40
Prefer us on
बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आज उत्साह, गौरव और खेल भावना के शानदार माहौल में भव्य समापन हुआ।
नैनीताल:आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन,देशभर के खिलाड़ियों के बीच बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल का रहा दबदबा,चैंपियन बनने का गौरव हासिल

नैनीताल:आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन,देशभर के खिलाड़ियों के बीच बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल का रहा दबदबा,चैंपियन बनने का गौरव हासिल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आज उत्साह, गौरव और खेल भावना के शानदार माहौल में भव्य समापन हुआ।
  • दो दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों से आए 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और जुझारूपन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
  • 23 एवं 24 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए।
  • अंतिम दिन हुए रोमांचक फाइनल मुकाबलों के बाद मेजबान बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पर अपना वर्चस्व कायम रखा और 24 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आज उत्साह, गौरव और खेल भावना के शानदार माहौल में भव्य समापन हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों से आए 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और जुझारूपन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

23 एवं 24 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंतिम दिन हुए रोमांचक फाइनल मुकाबलों के बाद मेजबान बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पर अपना वर्चस्व कायम रखा और 24 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विभिन्न आयु वर्गों में बिड़ला विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 आयु वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर ने 5 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में राजकुमार कॉलेज, रायपुर द्वितीय तथा असम वैली स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

अंडर-17 आयु वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ग में एमराल्ड हाइट्स स्कूल, इंदौर द्वितीय तथा राजकुमार कॉलेज, रायपुर तृतीय स्थान पर रहा।

अंडर-19 आयु वर्ग में भी बिड़ला विद्या मंदिर का दबदबा कायम रहा। विद्यालय ने 6 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमराल्ड हाइट्स स्कूल, इंदौर द्वितीय तथा असम वैली स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का अद्भुत परिचय दिया। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करने में सफल रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार शर्मा रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, "खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के वित्तीय प्रबंधक संजय गुप्ता, आईपीएससी ऑब्ज़र्वर राकेश कुमार शर्मा, राकेश मुलासी, पृथ्वीराज सिंह किरौला, लीला सिंह बिष्ट, केदार सिंह गड़िया, जतिन ग्रोवर, तुषार मिश्रा, आलोक अस्थाना एवं कुणाल जोशी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास और खेल भावना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जिसने इस प्रतियोगिता को एक यादगार और प्रेरणादायक खेल आयोजन बना दिया।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25