नैनीताल शोक समाचार!नैनीताल निवासी राजेंद्र लाल साह का 78 वर्ष की आयु में चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में हुआ निधन,साह यूरोप के दौरे पर गए थे,जर्मनी से प्राग आते ही बिगड़ गयी थी तबियत

Nainital condolence news! Rajendra Lal Sah, a resident of Nainital, died at the age of 78 in Prague, capital of the Czech Republic, Sah had gone on a tour of Europe, his health deteriorated as soon a

नैनीताल अयारपाटा हिल्स निवासी राजेंद्र लाल साह की 78 वर्ष की आयु में चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में निधन हो गया। इस खबर से उनके परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है।
राजेंद्र लाल साह  फ्रांस में अपनी छोटी बेटी सुचित्रा के पास कुछ दिन रहने के लिए गए थे,बेटी संग वो यूरोप के दौरे पर गए थे। 
पहले वो स्विट्जरलैंड गए फिर जर्मनी, जर्मनी से प्राग आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी और उनका निधन हो गया। 


राजेंद्र लाल साह  बागेश्वर के मूल निवासी थे, लगभग दस वर्ष पहले ही वो परिवार संग नैनीताल आये थे और यहां अयार पाटा में ही अपना मकान बनाकर रहने लगे थे। राजेन्द्र साह नैनीताल के सम्मानित लोगो मे गिने जाते थे।उन्होंने रुड़की से इंजीनियरिंग की थी । कई वर्ष उन्होंने लखनऊ में अपना कारखाना भी चलाया। लखनऊ से पहले राजेंद्र साह मुंबई में टाटा इलेक्ट्रिक में काम करते थे। 


राजेंद्र लाल साह की बड़ी बेटी रचना अनुपम साह की पत्नी है ,जो कि ऐतिहासिक स्मारकों और पेंटिंग इत्यादि के संरक्षण के लिए विश्व प्रसिद्ध विशेषज्ञ है। उनकी दूसरी बेटी प्रीति मेजर जनरल आशीष साह की पत्नी है।

उनकी सबसे छोटी बेटी सुचित्रा अभी फ्रांस में  ही है। उन्होंने पिता राजेंद्र लाल साह का अंतिम संस्कार प्राग में ही करवाया,और अब उनकी अस्थियों को भारत लाने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि बाकी अन्य संस्कार रीति रिवाज के साथ किये जा सकें।