Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल ब्रेकिंग : उत्तराखंड हाईकोर्ट के समीप महिला ने दी आत्महत्या करने की धमकी

Nainital Breaking: Woman threatens to commit suicide near Uttarakhand High Court

सरोवर नगरी नैनीताल में तब हड़कंप मच गया जब एक महिला ने नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में आत्महत्या की धमकी दे डाली। वो बात अलग है कि महिला आत्महत्या की कोशिश करने से पहले ही शांत हो गयी।


मल्लिताल कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक आत्महत्या की धमकी देने वाली महिला हरिद्वार की रहने वाली है उस पर एक मठ के महात्मा ने मठ की सम्पत्ति में जालसाजी करने का आरोप लगाया था और महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की मठ के पूर्व महात्मा के साथ अवैध संबंध भी थे और उसी महात्मा से महिला को एक पुत्र भी है, उस महात्मा की अब मौत हो चुकी है। इसीलिए महिला अलग रहती है। अपने ऊपर लगे आरोपो और मुकदमे की वजह से महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और आहत होकर उसने उत्तराखंड हाईकोर्ट के सामने आत्महत्या की धमकी दे दी। उसने कहा कि जो भी आरोप उस पर लगे है वो निराधार है उनकी उस संपति विवाद में कोई भी भूमिका नही है उन्हें फंसाया जा रहा है।