नैनीताल ब्रेकिंगः हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात! पार्षद ने गोली मारकर की युवक की हत्या, पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी

Nainital Breaking: Sensational incident in Haldwani! Councilor shoots young man dead; accused has been involved in controversies before.

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक पार्षद पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। बताया जाता है कि पार्षद ने युवक पर फायर झोंक दिया। आनन-फानन में घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के मुताबिक पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने जज फार्म निवासी नितिन लोहनी को अपने घर के बाहर गोली मार दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व हुई लड़ाई के चलते यह वारदात को अंजाम दिया गया है। हांलाकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसके बाद पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी पार्षद के सपोर्ट में विधायक बंशीधर भगत कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे थे और जबरदस्त हंगामा हुआ था। उस दौरान तत्कालीन एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे। तब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू का पहले भी विवादों से नाता रहा है।