Awaaz24x7-government

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में शुरू हुई बैठकी होली! शिवरात्रि तक होगा होली गायन

Nainital: Baithika Holi started in the lake city Nainital! Holi singing will continue till Shivratri.

श्री राम सेवक सभा नैनीताल में आज पूस के पहले इतवार को कुमाऊनी संस्कृति के अनुसार बैठकी होली में होली गायन का शुभारंभ दीप प्रजावन से हुआ। जहूर आलम,मनोज पांडे प्रधानाचार्य ,मुकेश जोशी ,अध्यक्ष मनोज साह जगदीश बावड़ी,प्रो ललित तिवारी ,राजेंद्र लाला साह,सुशील पांडे ,देवेंद्र लाल साह, ने दीप प्रज्वलन कर होली का शुभारंभ किया । पूस मास सूर्य देव को समर्पित प्रिय मास है जिसमें सूर्य की आराधना निरोग रहने के लिए की जाती है ,साथ ही रोट बनाकर भेटस्वरूप भगवान को  चढ़ाने की परंपरा है। पूष मास के पहले इतवार से निर्वाण की होली गायन की परंपरा है जो बसंत पंचमी  शिवरात्रि तक चलेगी। निर्वाण होली में कल्याणी धमार के साथ भगवान की स्तुति भक्ति परख के साथ  दर्शन ,रहस्य अध्यात्म,धार्मिक भाव से भरी होती है । 


आज इस होली गायन में गाइए गणपति नंदन  गज विनायक,शंकर सुमन भवानी के नंदन ,मय्या के मंदिर में दीपक जलाऊंगी प,भावभंजन  गुन गऊ अपने श्याम को रिझाऊं  न गंगा  नहाऊ न जमुना नहाउ , आज बाजी री मुरलिया  जमुना किनारे , जतन बिराजे  बिराजत रंग शिव की जटा से निकली गंगा भवसागर में समाई , झूमक आए मोहन गिरधारी श्याम सुंदरवावा मोहन मतवारे प्रस्तुत की गई। मनोज पांडे ,सतीश पांडे ,वंदना पांडे ,शुशील पांडे , खुशाल सिंह ,पारस जोशी ,मिथिलेश पांडे  ,हयात सिंह ,संजय ,नवीन बैगाना, राहुल जोशी , गिरीश भट्ट ने शमा बाधा। इस अवसर पर गिरीश जोशी, अशोक साह,बिमल चौधरी ,विमल साह ,आनंद  बिष्ट ,हरीश राणा ,डीके शर्मा ,ललित साह, गोविंद सिंह सहित होली प्रेमी उपस्थित रहे।