Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन की सभी तैयारियां हुई पूरी

Nainital: All preparations completed for the arrival of Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami to Nainital.

बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल जनपद में आगमन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पंत पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक गुप्ता को निर्देश है कि वह कार्यक्रम स्थल एवं पंडाल को वाटर प्रूफ बनाएं ताकि वर्षा होने पर किसी प्रकार व्यवधान ना हो उन्होंने योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण पत्थर को व्यवस्थित रूप से लगाने के साथ ही एकरूपता बनाए रखने का निर्देश दिए।मुख्यमंत्री बुधवार को जनपद में लगभग 100 करोड़ की 66 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।