नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। इस बीच बर्फबारी का लुत्फ उठाने खासी संख्या में पर्यटक नैनीताल का रूख कर रहे हैं। आज नगर के ऊंचाई वाले पर्यटक स्थल हिमालय दर्शन, स्नोव्यू पर्यटक उमड़ते नजर आए। इधर बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्र पंगुट, सौड़ बगड़ को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले बंद मोटर मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि की ओर से दो जेसीबी लगाई गई हैं। पर्यटकों का कहना है कि वे लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उन्हें नैनीताल में बर्फ़बारी की खबर मिली वे परिवार सहित यहां पहुंच गए। पर्यटकों ने कहा कि पहली बार नैनीताल आकर उन्होंने बर्फबारी का लुफ्त उठाया है। इधर कुमाऊं के रानीखेत, अल्मोड़ा और दूनागिरी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और कई जगहों पर झमाझम बर्फबारी हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
नैनीतालः बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुई सरोवर नगरी! वादियों में उठाया लुत्फ, पहाड़ों में भी दिखी रौनक
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-01-24 16:35:09
सरोवर नगरी नैनीताल में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। इस बीच बर्फबारी का लुत्फ उठाने खासी संख्या में पर्यटक नैनीताल का रूख कर रहे हैं।

नैनीतालः बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुई सरोवर नगरी! वादियों में उठाया लुत्फ, पहाड़ों में भी दिखी रौनक (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- सरोवर नगरी नैनीताल में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है।
- इस बीच बर्फबारी का लुत्फ उठाने खासी संख्या में पर्यटक नैनीताल का रूख कर रहे हैं।
- आज नगर के ऊंचाई वाले पर्यटक स्थल हिमालय दर्शन, स्नोव्यू पर्यटक उमड़ते नजर आए।
- इधर बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्र पंगुट, सौड़ बगड़ को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले बंद मोटर मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि की ओर से दो जेसीबी लगाई गई हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह
🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →
