नैनीताल:मल्लीताल स्टाफ हाउस क्षेत्र में बच्चों के पीछे घूम रहा संदिग्ध युवक!स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Nainital: A suspicious young man was seen stalking children in the Mallital Staff House area. Locals caught him and handed him over to the police.


नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित स्टाफ हाउस इलाके में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध युवक को बच्चों के आसपास घूमते देख स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे युवक कथित रूप से छोटे बच्चों को रुपये और खाने-पीने की वस्तुएं देकर अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक एक छोटी बच्ची के पीछे-पीछे सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की।

 

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप, पिता का नाम धरम बाबू तथा मूल निवासी ऊंचाहार, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) बताया। क्षेत्रवासियों का दावा है कि उक्त युवक लगभग छह माह पूर्व भी इसी इलाके में देखा गया था।

घटना की सूचना तत्काल मल्लीताल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने के साथ ही उसकी पृष्ठभूमि और क्षेत्र में आने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

स्थानीय नागरिकों ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रशासन से बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है तथा तथ्यों के सत्यापन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।