नैनीताल ब्रेकिंगः डीएसबी कॉलेज के पास लंघम बस्ती में टिन के कमरे में लगी भीषण आग! शॉर्ट सर्किट की आशंका, टला बड़ा हादसा
नैनीताल। नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के समीप लंघम बस्ती में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टिन के खप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कमरे के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के समीप स्थित लंघम बस्ती में निजी स्कूल में कार्यरत नरेश के टिन से बने कमरे में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस वक्त कमरे में आग लगी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।