नैनीताल-कैंचीधाम के लिए बड़ी सौगातः 35 किलोमीटर लंबे रज्जू मार्ग पर रोपवे सेवा की तैयारी शुरू! रानीबाग से भीमताल तक सर्वे कार्य तेज, पांच प्रमुख स्टेशन बनाने की योजना
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल और कैंची धाम में आने वाले समय में पर्यटकों को रोपवे के जरिए बड़ी सुविधा मिलने जा रही है, जिसके मददेनजर दिल्ली की मेट्रो नमक कंपनी की एजेंसी द्वारा सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें पहले चरण में भीमताल रानी बाग में सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। करीब 35 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रोपवे लाइन में लगभग पांच स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इनमें रानीबाग, भीमताल, भवाली, नैनीताल और कैंचीधाम प्रमुख स्टेशन होंगे। रोपवे परियोजना के तहत एजेंसी ने भीमताल सिडकुल क्षेत्र में मशीनों के माध्यम से सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से जहां एक ओर पर्यटकों को यातायात जाम से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वे मध्य हिमालयी क्षेत्र का प्रकृति का आनंद लेते हुए रोपवे से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। जिससे एक तरफ राजस्व में वृद्धि होगी वहीं आने वाले पर्यटकों का समय बचेगा और जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं रज्जू मार्ग के माध्यम से यात्रा करने का अनुभव अनुभव मिलेगा।