मस्जिद विवादः उत्तरकाशी में कल होगी महापंचायत! प्रशासन ने सशर्त दी अनुमति, पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट

उत्तरकाशी। मस्जिद विवाद को लेकर कल रविवार को उत्तरकाशी में महापंचायत होगी। इधर प्रशासन ने महापंचायत के लिए सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मस्जिद मोहल्ले के 50 मीटर के दायरे में अभी से धारा 163 लागू कर दी गई है। महापंचायत के दौरान किसी व्यक्ति के हाथ में लाठी, डंडे, तलवार या कोई भी हथियार नहीं होगा। किसी तरह के कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन नहीं हो पाएंगे। वहीं महापंचायत में हिंदू संगठनों के अलग-अलग लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इसको लेकर जगह-.जगह पर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। इधर इस महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा के शामिल होने की सूचना है। आयोजकों ने बताया कि टी राजा महापंचायत में शामिल होकर अपने विचार रखेंगे।
बता दें कि उत्तरकाशी जिले में एक 55 साल पुरानी मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। ये विवाद तब बढ़ गया, जब एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने मस्जिद को अवैध बताते हुए प्रशासन के खिलाफ जनाक्रोश रैली आयोजित की थी। रैली के दौरान तनाव हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने 8 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।