बिहार में 90 अंचलाधिकारियों का एक साथ तबादला, राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Mass transfer of 90 Circle Officers in Bihar; major administrative reshuffle in the Revenue Department.

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। विभाग ने एक साथ 90 अंचलाधिकारियों (सर्किल ऑफिसर-CO) के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। जून महीने के अंत में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को राज्य सरकार की नियमित स्थानांतरण नीति का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि 30 जून तक अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर तबादले किए जा सकते हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें पूजा कुमारी, संजीव कुमार, सतेन्द्र कुमार, राकेश शर्मा, राजेश कुमार, कुमार शिवम, श्रीनिवाश कुमार सिंह, शम्मी कुमार, कुमारी सरिता रानी, अंकुर राय, सुभाग्य, सुमधुनिता कुमारी, सुनील कुमार, आदर्श गौतम, रंजीत कुमार, रंजन कुमार बैठा, अजय कुमार रंजन, सुमन सौरभ, सतीश कुमार गुप्ता, डेजी सिंह, सुसलोनी करण, मनोरंजन शुक्ला, उमा कुमारी, आशीष कुमार, अभिनव राज, अजीत कुमार, राकेश आनंद और पूनम भारती सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा विवेक कुमार, निरंजन सुमन, विकेश कुमार, हिन्दुजा भारती श्री, मोहम्मद अमीर हुसैन, सदानन्द कुमार, विशाल अग्रवाल, गोपाल कुमार, लखेन्द्र कुमार, सुप्रीति कुमारी, पुष्कल कुमार, गौतम कुमार, धीरज कुमार, कुमारी रूपम शर्मा, मणिकांत कुमार, विनीत व्यास, चंदन चौधरी, कौशल कुमार और प्रभाष कुमार का भी तबादला किया गया है। वहीं अंशु कुमार, दिलीप कुमार, रवि कुमार, आदित्य शंकर, मोहम्मद जमशेद, अभिषेक आनंद, संतोष कुमार, विवेक कुमार सिंह, सुप्रिया आर्याणी, रवि शेखर, सर्वेश कुमार सिन्हा, गीता कुमारी, अविनाश कुमार, आशीष आनंद, उदयन सिंह, पुनम दीक्षित और मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में यह जून महीने का दूसरा बड़ा तबादला है। इससे पहले विभाग ने 60 अंचलाधिकारियों का स्थानांतरण किया था। ताजा आदेश के बाद जून माह में अब तक 150 से अधिक CO का तबादला किया जा चुका है। सरकार का मानना है कि समय-समय पर अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। बिहार में जून महीने के दौरान विभागीय स्तर पर तबादलों की परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। उसी व्यवस्था के तहत हर वर्ष जून के अंत तक विभिन्न विभागों में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए जाते हैं। वर्तमान सरकार भी इसी प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के अनुसार 30 जून तक कई अन्य विभागों में भी अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग हमेशा से तबादलों को लेकर चर्चा में रहा है। पूर्व वर्षों में इस विभाग में हुए स्थानांतरण कई बार राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद का कारण भी बने। कुछ मामलों में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से तबादला आदेशों पर रोक लगाए जाने की घटनाएं भी सामने आई थीं। हालांकि इस बार विभाग ने नियमानुसार व्यापक स्तर पर स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की है। गौरतलब है कि पूर्व में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भारतीय जनता पार्टी के पास था। उस समय विजय कुमार सिन्हा विभाग के मंत्री थे, जबकि वर्तमान में इस विभाग की जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल के पास है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है। अब सभी स्थानांतरित अधिकारी जल्द ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे।