Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में 2022 चुनाव का बजा बिगुल , बीजेपी ने बनाई चुनाव प्रबंधन समिति, निशंक और अनिल बलूनी समेत कई बड़े नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

In Uttarakhand for 2022 elections, BJP formed election management committee, gave big responsibility to many big leaders including Nishank and Anil Baluni

देहरादून – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन के निर्देशानुसार आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसके अन्तर्गत प्रबंधन समिति के 33 अलग अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

 बीजेपी ने 2022 के चुनाव को लेकर अपनी राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। उसके तहत चुनाव प्रबंधन समिति में अध्यक्ष मदन कौशिक रहेंगे और संयोजक अजय टम्टा को बनाया गया है। इसके अलावा सह संयोजक अनिल बलूनी और सह संयोजक तीरथ सिंह रावत को बनाया गया है। सह संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, सह संयोजक बलराज पासी, सह संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट और सह संयोजक महेंद्र भट्ट को बनाया गया है। 

वही घोषणा पत्र समिति का प्रमुख रमेश पोखरियाल निशंक को बनाया गया है। उनके साथ नरेश बंसल बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, हरभजन सिंह चीमा, चंदन राम दास, रितु खंडूरी और ओपी कुलश्रेष्ठ को जिम्मेदारी दी गई है। वही विशेष संपर्क के रूप में प्रमुख अजय भट्ट को बनाया गया है। साथ में विजय बहुगुणा को भी प्रमुख बनाया गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत, बंशीधर भगत सतपाल महाराज, माला राज्य लक्ष्मी शाह, हरक सिंह रावत यशपाल आर्य और मनोज गर्ग को सह प्रमुख बनाया गया।