Aug 27, 2026 Login

हाइड्रोजन बमः राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप! हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा, बोले- ब्राजील की मॉडल ने 22 जगह डाले वोट

Hydrogen bomb: Rahul Gandhi again alleges vote theft! Claims 2.5 million votes were stolen in Haryana, says Brazilian model cast her vote in 22 places

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज बुधवार को एक बार फिर वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस की। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही गुरु नानकदेव का स्मरण किया। उन्होंने एच फाइल्स नाम को लेकर कहा कि यह किसी एक विधानसभा क्षेत्र को लेकर नहीं है। राज्यों में वोट चोरी हो रही हैं। हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल बैलट और एक्चुअल वोट का मिजाज अलग रहा। पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को 17 सीटें ही मिलती। हमेशा ऐसा होता रहा है कि पोस्टल बैलट और वास्तविक मत, दोनों का डायरेक्शन एक ही होता था।

राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी।ण् पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस जीत रही थी। अंत में कांग्रेस 22 हजार 779 वोट से हार गई। कुल मिलाकर राज्य में एक लाख से अधिक वोट का डिफरेंस था। हमारे पास प्रूफ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक युवती की तस्वीर दिखाई। इस फोटो के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगह वोटिंग का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले। राहुल गांधी ने कहा कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुई। उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी बताए और कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले।

हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ वोटर हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था, इसकी वजह से कांग्रेस हारी। राहुल गांधी ने एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम होने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया। चुनाव आयोग को इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए। यही वजह है कि सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था? एक लड़की ने 10 जगह वोटिंग की। फेक फोटो वाले एक लाख 24 हजार 177 मतदाता थे। वोटर लिस्ट में एक महिला ने नौ जगह वोटिंग की।

राहुल गांधी ने कहा कि इसके पीछे मंशा साफ थी, बीजेपी की मदद करना। यह वोट चोरी जेन-जी को देखनी चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो हरियाणा में हुआ, वही बिहार में होगा। बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची हमें लास्ट मोमेंट पर दी गई। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के कई वोटर्स को भी मंच पर बुलाया और दावा किया कि इनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे के पूरे परिवार के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। बिहार में भी लाखों लोगों के नाम कटे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में जेन-जी और युवा ही सत्य और अहिंसा के साथ लोकतंत्र बचा सकते हैं।