Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

खौफनाकः हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग! अफरा-तफरी में कूदे यात्री, वीडियो देख सहमे लोग

Horrifying: A moving bus catches fire on the highway! Passengers jump out in panic, video terrifies people.

कानपुर। यूपी के कानपुर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रामादेवी चौराहे के पास नेशनल हाईवे-19 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बनारस जा रही डबल-डेकर स्लीपर बस में अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसे के समय बस में 30 से 40 यात्री सवार थे। अचानक ऊपरी डेक में रखे सामान से धुआं निकलते देख ड्राइवर-कंडक्टर ने शोर मचाया और बस को साइड में रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। गनीमत यह रही कि आग सबसे पहले बस की छत पर लदे भारी-भरकम सामान में लगी। यात्रियों को कुछ पल का मौका मिला और कई लोग खिड़कियों व दरवाजों से चलती बस से सड़क पर कूद गए। कुछ यात्री तो सड़क पर लुढ़कते हुए दूर तक चले गए। जिन्हें कूदने की हिम्मत नहीं हुई या जो ऊपरी बर्थ में फंसे थे, उनकी सांसें अटक गईं। तभी रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने जलती बस को देखा और बिना एक पल गंवाए दौड़ पड़े। फिर पुलिसकर्मियों ने जलती बस के अंदर घुसकर चीखते-चिल्लाते यात्रियों को बाहर निकाला। एक-एक करके करीब आधा दर्जन फंसे हुए लोगों को मौके से पुलिसकर्मियों ने गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी मदद की और पानी की बोतलें फेंककर आग को काबू करने की कोशिश की।