हिमाचलः आज सीएम पद की शपथ लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू! शपथ से पहले प्रतिभा सिंह को न्योता देने पहुंचे घर, पूरी तरह सजाया गया रिज मैदान

Himachal: Sukhwinder Singh Sukhu will take oath as CM today! Arrived home to invite Pratibha Singh before oath, completely decorated ridge ground

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। दोपहर करीब डेढ बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाएंगे। रविवार सुबह सुक्खू खुद प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्यौता देने पहुंचे। सुक्खू ने कहा कि पार्टी पहले है, मुख्यमंत्री बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनेगी। हम एकजुट होकर काम करेंगे। शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। रिज के चारों तरफ पुलिस का घेरा कड़ा कर दिया गया है। टका बैंच पर मंच बनाने के बजाए लाइब्रेरी के पीछे मंच बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आने का कार्यक्रम है। इसलिए पूरे शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। डीजीपी संजय कुंडू खुद सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रिज पर मौजूद हैं। पुलिस कर्मचारियों की डयूटियां लगाई जा रही है। शहर को सेक्टर में बांट कर सुरक्षा का घेरा बनाया गया है।