Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

हाई कोर्ट ब्रेकिंग:सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय के खिलाफ लगी जनहित याचिका,कोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

High Court Breaking: Public interest litigation against the government's decision to open schools, the court asked the government to respond

4 अगस्त 2021 नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश में राज्य द्वारा जारी 31 जुलाई को जारी स्कूल खोले जाने के आदेश के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 2 सप्ताह जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि बतायें कोरोना के दृष्टिगत स्कूलों में क्या-क्या सावधानियां बरती जा रहीं हैं और क्या कोविड़ एसओपी का पालन किया जा रहा है या नही मामले की अग्रिम सुनवाई के लिये 18 अगस्त की तिथि नियत की है।

आपको बता दे देहरादून निवासी विजय सिंह पाल ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि केबिनेट ने एक निर्णय लेकर 2 अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों को खोलने जा रही है । प्रदेश में कोरोना के केस अभी भी मिल रहे है। याचिकर्ता का यह भी कहना है कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी कितने लोगों को वेक्सीन की पहली डोज तक नही लगी  है। इस बीच सरकार द्वारा स्कूल खोले जाने का निर्णय गलत है।जब शहरों में एसओपी का पालन नही हो पा रहा है तो स्कूलों में कहाँ से होगा वहाँ तो इतने साधन तक नही है।