हरियाणा: पहली बार अंबाला पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! 18 अक्टूबर को एयरफोर्स का विशेष कार्यक्रम
अंबाला। हरियाणा के अंबाला में ऐतिहासिक पल आने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार 18 अक्टूबर को अंबाला पहुंचेंगी। उनका यह दौरा वायुसेना के एक विशेष कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन और वायुसेना की टीम कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही है। हालांकि वायुसेना की ओर से अभी तक दौरे का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है यह दौरा अंबाला के लिए गर्व और महत्व का प्रतीक है। शहरवासियों में राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला अंबाला दौरा उनके इतिहास में विशेष स्थान रखेगा। वायुसेना के कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक आयोजनों की भी संभावना जताई जा रही है, ताकि नागरिक और विशेष रूप से युवा पीढ़ी उनके नेतृत्व और योगदान से प्रेरित हो सके।