Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: युद्ध के बीच दुनिया पर दवाब बनाने में जुटा रूस! उत्तराखंड सीएम को लेकर आज साफ हो सकती है स्थिति

Good Morning India: Russia engaged in putting pressure on the world in the midst of war! Today the situation may be clear regarding Uttarakhand CM.

नमस्कार दोस्तो, आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग इंडिया में आपका स्वागत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज शाम 4 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी, इसमें 5 राज्यों में चुनावी हार पर चर्चा की जाएगी। वहीं आज योगी आदित्यनाथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। जंग के 17वें दिन सुबह से रूस ने तेज हमले शुरू कर दिए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने का प्रस्ताव रखा है। जेलेंस्की ने कहा कि हजारों रूसी टैकों ने हमारी राजधानी को घेर रखा है। उधर, दुनिया पर दबाव बनाने के लिए रूस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश होने की चेतावनी दी है। 
उधर भारत की ओर से लॉन्च मिसाइल पाकिस्तान में गिरने के बाद से दोनों देशों के बीच फिर से तल्खी आ गई है। भारत ने मामले की हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि यह मामला इतना हल्का नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के पास एटमी हथियार हैं। सिर्फ सफाई देकर नहीं बचा जा सकता। भारत हमें भी जांच में शामिल करे। उसने जांच के लिए 7 पॉइंट भी बताए हैं।
इधर भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही 16 विकेट गिर गए। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 252 रन बना सकी। अपना चौथा टेस्ट खेल रहे श्रेयस अय्यर ने शानदार 92 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 39 और हनुमा विहारी ने 31 रनों की पारी खेली। जवाब में खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 86 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। बुमराह ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए।
अब उत्तराखंड की खबरों की तरफ रुख करते हैं। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। दून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पर पहुंच गया है। जो कि सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है।
वहीं उत्तराखंड में चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्थिति अभी भी साफ नही हो पाई है। हालांकि धामी के नाम पर आखिरी मुहर लगने की बात की जा रही है। सूत्रों की माने तो भाजपा हाईकमान आज शाम तक सीएम को लेकर स्थिति साफ कर सकता है। वहीं इस बीच खबर आ रही है की धामी के लिए 4 विधायक कुर्सी छोड़ने को तैयार है।