Aug 19, 2026 Login

गुड मार्निंग इंडियाः टी-20 सीरीज के पहले मैच में रोहित एण्ड कंपनी की जीत, आस्ट्रेलिया में भारतीय महिला क्रिकेटर ने की तूफानी बल्लेबाजी

Good Morning India: Rohit and Company's victory in the first match of T20 series, Indian women cricketer batted stormy in Australia

सबसे पहले आज की प्रमुख खबरों पर नजर डालें। आज चीन सीमा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रेजांग ला युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे। वहीं दिल्ली दंगा मामले में फेसबुक के अधिकारी होंगे दिल्ली विधानसभा की कमेटी के समक्ष पेश होंगे। वहीं देर रात टी-20 मैच में भारत की जीत पर समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी का आगाज 5 विकेट के साथ जीत से किया है। कीवी टीम से मिले 165 रन के टारगेट को रोहित एंड कंपनी ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के झांसी में 19 नवंबर को इसे वायु सेना को सौंपेंगे। इसके अलावा सेना को ड्रोन और एडवांस इलेक्टॉनिक वॉरफेयर सूट भी दिए जाएंगे। उधर महिला क्रिकेट में भी भारतीय खिलाड़ी ने अपना लोहा मनवाया। ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 64 गेंद पर ही 114 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले। उधर लखनऊ में डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।