ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

Good Morning India: इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च, अब भारत का GPS सिस्टम 'NavIC' दिखाएगा सही राह! यहां स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र हुआ हिंसक, बच्ची पर पत्थर-गमले से हमला! नेत्रहीनों को दुनिया दिखाने की तैयारी में मस्क! उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसा, 5 दोस्तों की चार धाम यात्रा का दुखद अंत

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-31 03:17:31
Prefer us on
नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आज शनिवार को दिल्ली में ‘जनता के बीच महाभियोग’...
Good Morning India: इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च, अब भारत का GPS सिस्टम 'NavIC' दिखाएगा सही राह! यहां स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र हुआ हिंसक, बच्ची पर पत्थर-गमले से हमला! नेत्रहीनों को दुनिया दिखाने की तैयारी में मस्क! उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसा, 5 दोस्तों की चार धाम यात्रा का दुखद अंत

Good Morning India: इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च, अब भारत का GPS सिस्टम 'NavIC' दिखाएगा सही राह! यहां स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र हुआ हिंसक, बच्ची पर पत्थर-गमले से हमला! नेत्रहीनों को दुनिया दिखाने की तैयारी में मस्क! उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसा, 5 दोस्तों की चार धाम यात्रा का दुखद अंत (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है।
  • आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आज शनिवार को दिल्ली में ‘जनता के बीच महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा।
  • अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने शुक्रवार को भारत के अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 को कामयाबी से लॉन्च कर दिया है।
  • GSLV-F18 रॉकेट के जरिए इस सैटेलाइट को शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की लॉन्च साइट से रवाना किया गया।

नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आज शनिवार को दिल्ली में ‘जनता के बीच महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा।  

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने शुक्रवार को भारत के अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 को कामयाबी से लॉन्च कर दिया है। GSLV-F18 रॉकेट के जरिए इस सैटेलाइट को शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की लॉन्च साइट से रवाना किया गया। लॉन्च किए गए 50 मीटर ऊंचे और 3 फेज वाले इस रॉकेट का लॉन्चिंग के वक्त कुल वजन 420 टन था। इसका टारगेट 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 सैटेलाइट को Geostationary Transfer Orbit में स्थापित करना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसरो की तरफ से जारी मिशन हैंडबुक के मुताबिक, सैटेलाइट को जिस ऑर्बिट में स्थापित किया गया है, उसमें धरती से उसकी निकटतम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे ज्यादा दूरी 37,023 किलोमीटर है। इस ऑर्बिट का झुकाव 20.75 डिग्री है। इसरो ने एनवीएस-03 सैटेलाइट को एक असामान्य तकनीकी व्यवस्था के तहत लॉन्च किया है। इस व्यवस्था में सैटेलाइट के पायरो तकनीक से संचालित वाल्व लॉन्च से पहले ही खुल गए। 

इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 नवंबर की तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में इंडिया अलायंस (विपक्षी दलों का गठबंधन) के भी दल शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 10 लाख लोग शामिल होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी समेत कई नेता इस रैली में शामिल होने वाले हैं। एक तरफ कांग्रेस इस रैली की तैयारी में लगी है तो वहीं, अब खबर सामने आई है कि 1 नवंबर को भाजपा भी दिल्ली में मार्च निकालने जा रही है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली के खिलाफ बड़ी तैयारी की है। 1 नवंबर को भाजपा भी दिल्ली में मार्च निकालने जा रही है जिसकी तैयारी चल रही है। भाजपा के इस मार्च में 1984 के एंटी सिख दंगों के पीड़ित और उनके परिवार के लोग भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह 11 बजे से दिल्ली के हरिनगर में मार्च निकालने की तैयारी की जा रही है। इस रैली में बीजेपी के बड़े सिख नेताओं समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे। जानकारी सामने आई है कि तकरीबन 5 हजार लोग भाजपा के इस मार्च में हिस्सा लेने वाले हैं।

उधर हरियाणा के पंचकूला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के अंदर एक तीसरी क्लास के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा है। इस घटना में बच्ची बेहोश हो गई, उसके बावजूद हमलावर बच्चा, पत्थर से हमला करता रहा। इसके बाद बच्ची को काफी देर तक घसीटा गया। बच्ची को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं। मिली जानकारी के अनुसार, हमला यहीं नहीं रुका। आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा।  बताया जा रहा है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला किया जाता रहा। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल पहुंची पुलिस हमले की वजह खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 

इधर यूपी के झांसी में कुछ युवकों की क्रूरता का एक वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। युवकों पर मनोरंजन और वीडियो बनाने के नाम पर एक बेजुबान जीव के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक एक जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटकाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद चूहे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं। इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वायरल फुटेज में दिखाई दे रही हरकत ने पशु-पक्षियों के प्रति इंसानी संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बेजुबान जीव को अपनी पीड़ा बताने तक का मौका नहीं मिलता, उसके साथ इस तरह की क्रूरता किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और सफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे की संख्या 319/26 बताई गई है।

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने भारतीय नौसेना के लिए आठ 'नेक्स्ट-जनरेशन कॉर्वेट्स' (युद्धपोत) बनाने के 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इन युद्धपोतों का निर्माण दो सरकारी शिपयार्ड  कोलकाता स्थित 'गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स' (GRSE) और 'गोवा शिपयार्ड लिमिटेड' (GSL) द्वारा किया जाएगा। इन आठ युद्धपोतों के लिए दोनों शिपयार्ड के साथ अगले कुछ दिनों में अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट से नौसेना के सरफेस फ्लीट (सतही बेड़े) को मजबूती मिलेगी और देश में ही युद्धपोत बनाने की प्रक्रिया को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। अगली पीढ़ी के आठ युद्धपोत लगभग 2,000 टन वजनी और तेज गति वाले युद्धपोत होंगे, जिनकी रफ्तार करीब 30 नॉट्स (लगभग 55 किमी प्रति घंटा) होगी। इनमें पूरी तरह से नया 'स्टेल्थ' (दुश्मन की नजरों से बचने वाला) डिज़ाइन होगा, जिसे भारतीय नौसेना ने खुद विकसित किया है। इसमें जहाज निर्माण की अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

इधर यमन में सऊदी अरब समर्थित सरकार ने बताया है कि शुक्रवार को हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमले किए। सरकार ने इन हमलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस बीच सऊदी अरब ने दावा किया है कि शुक्रवार को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने हूती लड़ाकों के छोड़े हमलावर ड्रोन को मक्का क्षेत्र में गिराया है जबकि हूती की ओर एक्स पर कहा गया है कि सऊदी का दावा झूठा है। उसने मक्का पर हमले के लिए कोई ड्रोन नहीं छोड़ा है। हूती ने कहा, शुक्रवार को संगठन ने सऊदी अरब क्षेत्र में ही कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की है। विदित हो कि मक्का इस्लाम धर्म के अनुयायियों का सबसे ज्यादा पवित्र शहर है। प्रतिवर्ष लाखों लोग हज करने के लिए वहां जाते हैं। इससे पहले भी सऊदी अरब ने कई बार मक्का और मदीना पर हूती के हवाई हमलों को विफल करने का दावा किया लेकिन हर बार हूती ने हमले की कोशिश का खंडन किया है।

उधर दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। सभी छह लोगों को फैक्ट्री के अंदर से बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां चार लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बी-293/294, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को बाहर निकाला गया। सभी बेहोशी की हालत में थे।

इधर दुनिया से जुड़ने और संवाद करने का तरीका बदलने के दावे के साथ एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक दो नई तकनीकों पर काम कर रही है। इनमें ‘ब्लाइंडसाइट’ दृष्टिहीन लोगों को देखने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है, जबकि ‘टेलीपैथी’ के जरिये लोग केवल सोचकर कंप्यूटर चला सकेंगे और संवाद कर पाएंगे। मस्क के मुताबिक, ब्लाइंडसाइट तकनीकी रूप से तैयार है और नियामकीय मंजूरी का इंतजार कर रहा है। मस्क ने अपने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर इन दोनों तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मस्क के अनुसार, ब्लाइंडसाइट एक प्रयोगात्मक ब्रेन इम्प्लांट है। इसका उद्देश्य कैमरे से मिलने वाली दृश्य जानकारी सीधे मस्तिष्क तक पहुंचाना है। इसके लिए कैमरा आसपास के दृश्यों को कैप्चर करेगा और वायरलेस तरीके से मस्तिष्क में लगे इम्प्लांट तक जानकारी भेजेगा।

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, जोशीमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बेंगलुरु पुलिस इंस्पेक्टर अरुण सालुंके ने इंस्टाग्राम पर अपने एक साथी जो सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) में थे,  के निधन पर शोक जताते हुए लिखा था, "बहुत जल्दी चले गए, भाई।" ठीक एक महीने से कुछ दिन बाद, 44 वर्षीय सालुंके खुद भी इस दुनिया से चले गए। शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सालुंके और उनके चार दोस्त सवार थे। वे बद्रीनाथ से वापस लौट रहे थे। ये पांचों दोस्त तीन दिन पहले चार धाम यात्रा पर निकले थे और शुक्रवार शाम तक बेंगलुरु लौटने वाले थे। उनके परिवार वाले और दोस्त उनका इंतजार कर रहे थे, तभी क्रैश की खबर आई। उनमें से एक ने कुछ घंटे पहले ही अपने बचपन के दोस्त से बात की थी और बताया था कि वे हेलीकॉप्टर के अंदर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। सालुंके 2007 बैच के कर्नाटक पुलिस अधिकारी थे। वह बेलगावी जिले के अथानी तालुक के अरातल गांव के रहने वाले थे। पुलिस बल में शामिल होने से पहले उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। बेंगलुरु पुलिस की CCB में इंस्पेक्टर बनने से पहले, उन्होंने हलसूर पुलिस स्टेशन और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में काम किया था।

इधर बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बदरीनाथ से उड़ान भरकर पांडुकेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ, हादसे के क्या कारण रहे, इसकी जांच शनिवार को होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम शनिवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी। हेलीकॉप्टर जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के स्वजन भी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच जाएंगे। एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम शवों को नीचे लाएगी। ये टीमें अंधेरा होने और दुर्गम रास्तों के कारण शुक्रवार को नहीं पहुंच पाई थीं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25