Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड में चुनावी उम्मीदवार तय करने को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज! कल हल्द्वानी में सभा करेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Good Morning India: Congress Screening Committee meeting today to decide the election candidate in Uttarakhand! PM Modi will hold a meeting in Haldwani tomorrow, police will keep an eye on every corn

नमस्कार दोस्तो, आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग इंडिया में आपका पुनः स्वागत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट में चौथे दिन का खेल खेला जाएगा। वहीं आज नगालैंड में आम नागरिकों की मौत वाले मुठभेड़ वाले स्थल की जांच सेना का जांच दल करेगा। उधर आज उत्तराखंड में चुनावी उम्मीदवार तय करने को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में बैठक होगी। अब अभी तक कि बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। सेंचुरियन में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन 18 विकेट गिरे। भारत 327 पर सिमटा तो 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम को आधे दिन में ऑलआउट कर दिया। भारत का दूसरी पारी में भी एक विकेट गिर गया है।
उधर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पॉल केटुमैन का दावा है कि ओमिक्रॉन वैरिेएंट के कारण भारत में आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। उनकी टीम ने कोविड-19 इंडिया ट्रैकर भी तैयार किया है।
इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखंड में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। पीएम के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह दीप जलाए। साथ ही जनसंपर्क के जरिये भी लोगों को मोदी की सभा में आने का निमंत्रण दिया गया। 
उधर देश के पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये जाने वाले कर्मियों को अग्रिम पंक्ति की श्रेणी में शामिल किया जाएगा और वे कोविड-19 की एहतियाती खुराक के हकदार होंगे।
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,358 नए केस सामने आए हैं जबकि 6,450 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अभी 75,456 लोगो कोरोना पीड़ित हैं। कोरोना से ठीक होने का दर 98.40% है। देश में कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Cases in India) के मामले 23 राज्यों तक पहुंच गया है। अबतक इस वेरिएंट के कुल 665 केस सामने आ चुके हैं जबकि 186 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। देश कई राज्यों में ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए पाबंदियां लागू कर दी गई है।