Good Morning India: सबसे गर्म साल होगा 2025, IMD ने उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों के लिए जताई ये आशंका! Elon Musk ने बेचा अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से 150 से अधिक की मौत, जानें आज क्या रहेगा खास?

Good Morning India: 2025 will be the hottest year, IMD expressed this apprehension for many states including Uttarakhand! Elon Musk sold his social media platform X, more than 150 died in earthquake

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की प्रमुख खबरों और कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। शुरुआत आज की उन खबरों से करते हैं जिनपर सभी की नजर रहेगी। आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू PM-विकास योजना के तहत प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के 29,600 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और 2,000 को एजुकेशनल सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। नॉर्थ अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, यूरोप और रूस में दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:14 बजे खत्म होगा।

अब बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं, म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप की वजह से म्यांमार और थाईलैंड में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भूकंप के झटके भारत, बांग्लादेश और चीन में भी महसूस हुए। म्यांमार में 144 लोगों की मौत हुई, 732 घायल हैं। म्यांमार में 12 मिनट बाद फिर 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई। यहां पर 400 लोग काम कर रहे थे, जिनमें 80 से ज्यादा लापता हैं। 3 लोग मारे गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप से होने वाली मौतों की आशंका को रेड कैटेगरी में रखा गया है। इस कैटेगरी में 10 हजार से 1 लाख मौतें तक हो सकती हैं, जिसकी संभावना 34% यानी सबसे ज्यादा है। भारत में कोलकाता, इंफाल, मेघालय और ईस्ट कार्गो हिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बांग्लादेश में ढाका, चटगांव समेत कई हिस्सों में 7.3 तीव्रता के झटके आए।

उधर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने अतरंगी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अपनी ही एक कंपनी को बेच दिया है। मस्क ने बताया कि उन्होंने एक्स को अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई को बेच दिया है। यह 33 अरब डॉलर की एक ऑल स्टॉक डील है। एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एक्सएआई और एक्स का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को कंबाइन करने के लिए आधिकारिक कदम उठा रहे हैं।' एक्सएआई एक्स के लिए 45 अरब डॉलर का भुगतान करेगा, जो मस्क द्वारा 2022 में इसके लिए भुगतान की गई रकम से थोड़ा अधिक है, लेकिन इस सौदे में 12 अरब डॉलर का कर्ज भी शामिल है।

इधर देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिनों के ऐसे कई दौर आ सकते हैं।

उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में भाषण के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में हुई हिंसा, आरजी कर कॉलेज रेप-मर्डर केस और संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सवाल उठाए। हंगामे की वजह से ममता को भाषण रोकना पड़ा। ये विरोध स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI-UK) ने किया।

इधर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL-2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराया। बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई को उसके घर में मात दी। पिछली बार टीम ने 2008 के सीजन में जीत हासिल की थी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी।

उधर होटल और रेस्टोरेंट फूड बिल में सर्विस चार्ज अनिवार्य नहीं कर सकते। दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की 2022 की गाइडलाइन बरकरार रखा और रेस्टोरेंट एसोसिएशन पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने CCPA की गाइडलाइन को चुनौती दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने जबरदस्ती सर्विस चार्ज लगाने को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस बताया।

इधर सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% का इजाफा किया है। अब महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनर्स को होगा। बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने DA 3% बढ़ाया था।

उधर नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार को सेना की तैनाती के बावजूद हालात बेकाबू हो गए हैं। राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि राजशाही समर्थक हैंडर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में हमला कर दिया, जिससे भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

इधर मध्य प्रदेश के रतलाम में मानवता को शर्मसार करने वाली और अस्पताल की हकीकत बयां करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महीला ने ठेले पर ही बच्चे को जन्म दिया, लेकिन डिलिवरी पूरी नहीं हो पाई। इस वजह से बच्चे की मौत हो गई। अहम बात यह है कि महिला का पति डिलिवरी से पहले दो बार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। दोनों बार अस्पताल की तरफ से उसे लौटा दिया गया। जब रात में एक बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो पति ठेले पर लेकर उसे भागा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले डिलिवरी हो गई और डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला को ठेले पर ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में पति ठेले को तेजी से दौड़ाता नजर आ रहा है, जबकि महिला बेसुध सी पड़ी हुई है।

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, देहरादून के लच्छीवाला में बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत होे गई। दोनों युवक स्कूटी से डोईवाला से अपने घर लच्छीवाला जा रहे थे। 

इधर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने मांझे से आधे से अधिक कटी गर्दन का सफल उपचार कर मरीज की जान बचाई। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि एम्स बीते फरवरी माह में मांझे से कटे सात घायलों का सफल उपचार कर चुका हैं। जिनमें बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी नरेश कुमार (43) वर्ष का मामला सबसे गंभीर था। नरेश कुमार अपने पुत्र की बीमारी का इलाज कराने के लिए दोपहिया वाहन से बिजनौर से एम्स आ रहे थे। तभी मांझे से उनका गला कट गया।

उधर प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की ओर से जारी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की लिस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 32वीं रैंक हासिल हुई है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी पिछले साल 61वें स्थान पर थे। इस तरह मुख्यमंत्री की रैंक में जबरदस्त उछाल आया है। 

इधर इस बार केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सके, इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति खाका तैयार करने में जुट गई है। कपाटोद्घाटन के दिन से धाम में प्रति घंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही मौसम और यात्रियों के हिसाब से व्यवस्थाएं की जाएंगी।