गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांडः एसटीएफ को मिली अहम सफलता! जमशेदपुर बागबेड़ा से एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे राज! शूटरों की तलाश में झारखंड-हरियाणा-यूपी में छापेमारी

Gangster Vikram Sharma murder case: STF achieves significant success! One suspect arrested in Jamshedpur's Bagbeda; interrogation will reveal secrets! Raids conducted in Jharkhand, Haryana, and Uttar

देहरादून। गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एसटीएफ ने जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ चुकी है। उसपर यूपीआई आईडी से हरिद्वार में बुक की गई बाइक का भुगतान करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है। बता दें कि 13 फरवरी की सुबह सिल्वर सिटी मॉल में दो शूटरों ने झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम के बाहर निकल रहा था। उसके बाद शूटर देहरादून से हरिद्वार निकल गए। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वारदात से पहले शूटर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने देहरादून जाने के लिए हरिद्वार से ही स्कूटी और मोटरसाइकिल किराए पर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर किराए के वाहन से वापस फरार हो गए थे। अब इस मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने जमशेदपुर की बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने ट्रांसिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ चुकी है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस शूटरों की तलाश में झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगातार छापे मार रही है, लेकिन अब तक तीनों आरोपियों में से एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।