Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

चुनावी तैयारी : 8 अगस्त को अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में ये दौरा रहेगा खास?

Election Preparation : On August 8, Amit Shah and JP Nadda will be in Uttarakhand will this tour be special in the preparations for the elections?

आगमी उत्तराखंड चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कभी आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी जीत तय करने के लिए जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का चुनावी प्रलोभन देती है तो कभी बीजेपी अपनी शाख बचाती नज़र आती है,वही कांग्रेस भी इस बार युवा चेहरों पर भरोसा दिखा रही है।


बीजेपी तमाम बड़े चेहरों के साथ चुनावी रैलियां करवाने जा रही है बीजेपी की ओर से आगामी 8 अगस्त को उत्तराखंड में भी अमित शाह और जेपी नड्डा की रैलियां होने जा रही है,पिछले कई दिनों से चल रहे बैठकों के दौर में आखिरकार 8 अगस्त की तारीख भी तय कर दी गयी है।


आपको बता दें कि गृह मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद अमित शाह का ये पहला उत्तराखंड दौरा होगा।पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री आठ अगस्त को मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में आ सकते हैं, वहां उन्हें एक कार्यक्रम में शिरकत करनी है। यहां से उनका सीमांत जिले उत्तरकाशी की नेलांग घाटी स्थित सैन्य चौकी में तैनात जवानों से मिलने का कार्यक्रम है।भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 70 विधानसभाओं में पूर्णकालिकों को तैनात करेगी। तैनाती से पहले पूर्णकालिकों की एक कार्यशाला हल्द्वानी में होगी।