Sep 11, 2026 Login

धामी कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर: मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा! खेल विभाग में 35 पद सृजित, मेडल विजेता खिलाड़ियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Dhami Cabinet approves 10 proposals: Medical interns' stipend hiked! 35 posts created in the Sports Department; path cleared for the appointment of medal-winning athletes.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में धामी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब एमबीबीएस इंटर्न को 17 हजार रुपये के बजाय 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। कैबिनेट की बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
1- ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी दी गई है।
2- उत्तराखंड कारागार विभाग, विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी दी गई है।
3- शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण, सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालय के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है।
4- खाद्य विभाग, विधिक माप विज्ञान में सेवा नियमावली संशोधन को मंजूरी दी गई है।
5- पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्न का स्टाइपेंड 17000 से बढ़ाकर 25,000 रुपए किया गया।
6- खेल विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक व्यायाम के 35 पद किए गए सृजित, मेडल विनर खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
7- खेल नीति 2021, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को 243 पदों नियुक्ति का प्रस्ताव युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा आदि विभागों में नियुक्ति मिलेगी।
8- मसूरी में जीएमवीएन की पार्किंग में 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को मिलेगी।
9- कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय, हरिद्वार के जमीन के निकट 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर मुहर लगाई गई है।
10- सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। जिसके लिए सभी मंत्री प्रभारी होंगे। प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद का दिया जलेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे कार्यक्रम, जनसहभागिता से सभी लोग राष्ट्र निर्माण में स्वच्छता से कोई भी जैसे वृक्षारोपण, सफाई कार्यक्रम, करेंगे। अलग-अलग संगठनों को इसमें जोड़ा जाएगा। बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच में पहुंचाएंगे। नवाचार के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित भारत का कलश एक चौराहे पर रखा जाएगा।