Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

देहरादून : उत्तराखंड में नौकरशाही बेलगाम, नए सीएम के सज्ञान में आया मामला, इस पत्र को पढ़कर आप समझ जाएंगे

Dehradun: The bureaucracy in Uttarakhand is unbridled, the matter has come to the notice of the new CM, you will understand by reading this letter.

उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर विभागों से रिक्त पदों को लेकर सूची मांगी है और हालात यह है कि शासन बार-बार कह रहा है और विभाग रिक्त पदों की सूचना नहीं दे रहे हैं प्रदेश के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहली कैबिनेट में 22000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है ऐसे में एक बार फिर फिर सीएम कार्यालय से रिक्त पदों का पूरा जुर्माना मांगा गया है सभी अपर मुख्य सचिव समस्त प्रमुख सचिव, सचिव प्रभारी सचिवों को भूपाल सिंह मनराल ने पत्र लिखकर तमाम जानकारी मांगी है पत्र में लिखा गया है कि राज्य सरकार के अधीन समस्त विभागों के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति व सीधी भर्ती के रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने व अतिरिक्त उपरोक्त संदर्भित पत्र द्वारा आपके नियंत्रणआधीन विभागों में बैकलॉग के पदों के वर्तमान स्थिति की सूचना वह बैकलॉग के पदों पर भर्ती हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने के संबंध में की गई कार्रवाई की सूचना भी उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई थी लेकिन कुछ विभागों को छोड़कर ज्यादातर ने सूचना नहीं दी ऐसे में सूचना को शासन स्तर पर संकलित करने के लिए कहा गया है पत्र में यह भी लिख दिया गया है कि सूचना शीघ्र ही मुख्यमंत्री के संज्ञान के लिए प्रस्तुत की जानी है ऐसे में सूचना उपलब्ध कराने में वरीयता दी जाए।