Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

देहरादून : आखिरकार छात्र- छात्राओं का इंतजार हुआ खत्म, 31 जुलाई को आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

Dehradun: Finally the wait of students is over, Uttarakhand Board result will come on 31st

आखिरकार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने की तिथि तय हो गई है। 31 जुलाई को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को घोषित करेंगे। विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड पहुंचकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करेंगे सुबह 11:00 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे पहली बार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम बिना बोर्ड परीक्षाओं के दिए हुए पूर्व कक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा इसलिए सभी की नजरें बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर लगी हुई हैं आखिर उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम इस वर्ष किस तरह का होगा लेकिन यह तय है 31 जुलाई को ही बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होगा।