मोदी के कूटनीतिक मिशन का तीसरा दिन: नीदरलैंड-स्वीडन में रक्षा, एआई और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर बनेगी नई रणनीति

Day 3 of Modi's Diplomatic Mission: New Strategy on Defence, AI, and Green Technology to be Formulated in the Netherlands and Sweden

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे का आज तीसरा दिन है। रविवार, 17 मई 2026 को प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम भारत और यूरोप के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय दौरे के तहत आज रविवार को नीदरलैंड में रहेंगे। वह यहां नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर, क्वीन मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से मुलाकात करेंगे। इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा, सुरक्षा, नवाचार, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल प्रबंधन जैसे बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि वर्ष 2024-25 में भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुका है। नीदरलैंड के बाद पीएम मोदी आज ही अपने अगले पड़ाव यानी स्वीडन के लिए रवाना होंगे, जहां वह 17 और 18 मई को रहेंगे। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों देश ग्रीन ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उभरती तकनीक, स्टार्टअप, रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। इसके अलावा, दोनों नेता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ 'यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री' को भी संबोधित करेंगे।